Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

बड़े आर्थिक नुकसान के डर से पाकिस्तान ने वापस लिया भारत के साथ न खेलने का फैसला: मदन लाल

10 फ़रवरी, 2026 05:04 PM

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच के बहिष्कार के अपने फैसले को वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब भारत के साथ मैच खेलने को तैयार है। पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने पीसीबी के इस फैसले को मजबूरी में लिया फैसला बताया।

आईएएनएस से बात करते हुए मदन लाल ने कहा, "पाकिस्तान के यूटर्न की संभावना पहले से ही थी। पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलती तो उन्हें आर्थिक नुकसान होता। आईसीसी भी उनके खिलाफ सख्त फैसले लेती और भविष्य में उनके लिए मुश्किलें खड़ी होतीं। ऐसे में भारत के साथ मैच खेलने का फैसला उन्होंने अपने हित में लिया है।"

मदन लाल ने कहा कि पाकिस्तान का ये कहना कि उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका के कहने पर भारत के साथ खेलने का फैसला लिया है, गलत है। क्या उनके पास अपना दिमाग नहीं है? उन्होंने पहले गलत फैसला लिया था जिसे अब सुधारा है। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कोई बात नहीं मानी है। भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ खेलेगी या नहीं, यह फैसला बीसीसीआई लेगी, न की आईसीसी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खराब है। वे क्रिकेट को कैसे चलाएंगे? भारत के साथ मैच न खेलने पर बीसीसीआई या आईसीसी को जितना नुकसान नहीं होता उतना पाकिस्तान को होता। इसलिए उन्होंने भारत के साथ न खेलने का अपना निर्णय वापस ले लिया है।

भारत-पाकिस्तान मैच पर उन्होंने कहा, "दोनों टीमों के बीच जब भी मैच होता है, तो उत्साह ज्यादा होता है। टी20 मैच के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। मुझे लगता है पाकिस्तान पर दबाव ज्यादा होगा।"

पूर्व क्रिकेटर और कालीघट क्लब के कोच हिरक सेनगुप्ता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान को आईसीसी के साथ विवाद नहीं करना चाहिए था। विश्व कप आईसीसी का इवेंट है, बीसीसीआई का नहीं। भारत क्रिकेट में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान को मैच भारत के साथ मैच खेलने का फैसला लेना ही था।"

उन्होंने कहा, भारतीय टीम जिस तरह खेल रही है, खासकर बल्लेबाज जैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और यह पाकिस्तान के लिए एक 'थप्पड़' की तरह होगा।

क्रिकेट कोच मानिक घोष ने कहा, "भारत-पाकिस्तान मैच बहुत अहम होता है। इस मैच से आईसीसी को बड़े राजस्व की प्राप्ति होती है। मैच न होने की स्थिति में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होता। इसी डर से उसने भारत के साथ मैच बहिष्कार के फैसले को वापस ले लिया है। पाकिस्तान की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए उसे अपना फैसला वापस लेना ही था। क्रिकेट के लिए यह फैसला अच्छा है।"

उन्होंने कहा, "भारत में कुछ लोग पाकिस्तान के साथ खेलने का विरोध कर रहे हैं। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाते। यह संकेत इस बात को स्पष्ट करने के लिए काफी है कि भारतीय टीम पाकिस्तान को नजरअंदाज करती है।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे