Thursday, August 20, 2026
BREAKING
CM सुक्खू का ऐलान, 6 महीने में MRI-CT स्कैन की वेटिंग होगी खत्म; 4 महीने में लगेंगी ऑटोमेटेड लैब हिमाचल की वन संपदा से खुलेगी 22,600 करोड़ की कमाई की राह, सरकार ने ISB से किया करार भाजपा ने 2018 के पुराने वीडियो को नया बताकर किया पोस्ट; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में गांव जल्ला के सरकारी स्कूल की बदली तस्वीर—स्मार्ट पैनल, स्वच्छ शौचालय, वाई-फाई और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध: हरजोत सिंह बैंस पंजाब सरकार राजस्व कानूनगो एसोसिएशन की मांगों के निपटारे के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के नेतृत्व से मजबूत होगा लोकतंत्र और समावेशी विकास: विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदाताओं और युवाओं से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की पंजाब सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तक 1,785.29 करोड़ रुपये जारी; 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को लाभ: डॉ. बलजीत कौर भगवंत मान सरकार के डिजिटल सुधारों के तहत 'ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट' अब केवल एक क्लिक की दूरी पर : हरपाल सिंह चीमा पंजाब सरकार द्वारा पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा: मोहिंदर भगत मोहिंदर भगत प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

राष्ट्रीय

बजट सत्र में पेश हो सकता है लागत-अनुरूप प्रावधानों वाला विद्युत संशोधन विधेयक: मनोहर लाल

21 जनवरी, 2026 04:21 PM

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कहा कि बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के घाटे को कम करने के लिए लागत-अनुरूप शुल्क की अवधारणा को विद्युत संशोधन विधेयक में शामिल किया गया है। इसे आगामी बजट सत्र में पेश किया जा सकता है। देश में लंबे समय से कर्ज में डूबी और घाटे में चल रही बिजली वितरण कंपनियों की पृष्ठभूमि में लागत-अनुरूप शुल्क का महत्व बढ़ जाता है। अखिल भारतीय बिजली वितरण कंपनियों के संघ (एआईडीए) के पहले वार्षिक सम्मेलन ‘ईडीआईसीओएन 2026' को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिजली आपूर्ति मूल्य श्रृंखला—उत्पादन, पारेषण एवं वितरण में बिजली वितरण कंपनियां एक अहम कड़ी हैं।

विद्युत मंत्री ने कहा कि बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से ‘बी2सी' (व्यवसाय-से-उपभोक्ता) सेवाएं प्रदान करती हैं और सेवा गुणवत्ता तथा अन्य मुद्दों पर ग्राहकों की शिकायतें सबसे पहले इन्हीं के पास आती हैं। मनोहर लाल ने कहा, “हम बिजली वितरण कंपनियों के घाटे को कम करने के लिए लागत-अनुरूप शुल्क का प्रावधान ला रहे हैं। इसमें बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी लागतों को शुल्क में शामिल किया जाएगा, जिससे बिजली वितरण कंपनियों के घाटे कम होंगे। यह विधेयक संसद के इस (बजट) सत्र में लाया जा सकता है। इसके सुचारु पारित होने के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।''

उन्होंने बताया कि मसौदा राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 में भी बिजली वितरण कंपनियों के घाटे तथा कर्ज को कम करने के लिए लागत-अनुरूप शुल्क का प्रावधान किया गया है। विद्युत मंत्रालय ने हितधारकों से बुधवार को इस पर सुझाव मांगे हैं। मंत्री ने कहा कि लागत-अनुरूप शुल्क से बिजली वितरण कंपनियों को लाभ कमाने में मदद मिलेगी जिसका उपयोग ‘क्रॉस-सब्सिडी' के लिए किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘क्रॉस-सब्सिडी' नियमों के अनुसार ही दी जानी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि मसौदे में बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के नुकसान व कर्ज, लागत-अनुरूप न होने वाली दरों तथा अधिक ‘क्रॉस-सब्सिडी' जैसी समस्याओं से निपटने पर जोर दिया गया है। लागत-अनुरूप न होने वाली दर' वह होती है जिसमें किसी उपभोक्ता वर्ग से वसूली गई दर बिजली के उत्पादन, पारेषण एवं वितरण की औसत लागत से कम होती है। वहीं ‘क्रॉस-सब्सिडी' ऐसी व्यवस्था है जिसमें औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं उच्च आय वाले घरेलू उपभोक्ताओं से लागत से अधिक शुल्क लेकर कृषि उपभोक्ताओं तथा कम आय वाले परिवारों को दी जाने वाली कम दरों की भरपाई की जाती है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि मसौदा नीति का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना, परिवर्तनीय नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती हिस्सेदारी को समाहित करने के लिए ग्रिड की मजबूती सुनिश्चित करना और मांग-पक्षीय उपायों के साथ उपभोक्ता-केंद्रित सेवाएं प्रदान करना है। हितधारक अपनी टिप्पणियां 30 दिन के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन