Saturday, November 14, 2026
BREAKING
• बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी • 'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव • भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री • सरकार ने दूसरी तिमाही में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ की कार्रवाई, 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट • यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी • अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील • 10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट • ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा • माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल • देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि

मनोरंजन

बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी

14 नवंबर, 2026 11:57 AM

मुंबई: अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'नन्हे दिल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें बचपन की मासूमियत, बराबरी और सपने देखने की आजादी की झलक दिखाई गई है। फिल्म में वह एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल की भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म बच्चों, समान अवसरों और हर किसी के बेहतर भविष्य से जुड़ी एक जरूरी बात सामने रखती है।

ट्रेलर के मुताबिक, फिल्म की कहानी रघु नाम के एक होनहार बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पिता धोबी का काम करते हैं। रघु की प्रतिभा को पहचानने वाला स्कूल का प्रिंसिपल उसे आगे बढ़ने का अवसर देता है।

फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि सही मौका और प्रोत्साहन मिलने पर सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियां किसी बच्चे की राह में रुकावट नहीं बननी चाहिए।

फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा, ''फिल्म 'नन्हे दिल' बच्चों के बारे में है। यह फिल्म हर किसी को बराबरी के अवसर देने और इस बात का ध्यान रखने की बात करती है कि सभी सहज और सुरक्षित महसूस करें। इसकी कहानी में एक खूबसूरत संदेश है और यह आज के माता-पिता के लिए आंखें खोलने वाली साबित हो सकती है।''

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी बराबरी में विश्वास रखती है। बच्चों को अपने सपने पूरे करने चाहिए, न कि अपने माता-पिता के सपनों के मुताबिक जिंदगी जीनी चाहिए।

सुनील ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अपने सपने जिएं, मेरे नहीं। आज के माता-पिता ईमानदारी को महत्व देते हैं और अपने माता-पिता के साथ-साथ बच्चों की देखभाल को भी जरूरी समझते हैं। इस पीढ़ी को मेरा सलाम है।''

सुनील ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को इसकी सरल और खूबसूरत कहानी की वजह से चुना। उनके मुताबिक, ''मैंने यह फिल्म इसलिए की, क्योंकि इसकी कहानी कहने का अंदाज बहुत सीधा और सहज है। मुझे खुशी है कि ऐसी कहानियों को भी सुना जा रहा है और उन्हें दुनियाभर के मंच मिल रहे हैं।''

फिल्म की शूटिंग महज 37 दिनों में पूरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए इसे 'फ्लाई हाई लिटिल हार्ट्स' नाम दिया गया है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी हुई।

'नन्हे दिल' को श्रीनाथजी हॉस्पिटैलिटी और नाइनफोल्ड पिक्चर्स प्रस्तुत कर रहे हैं। यह नवरस एंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन है। फिल्म के निर्माता सौम्य जैन, श्रिया तोरणे, ध्रुव करुणाकर और ऐश्वर्या यादव हैं। फिल्म की कहानी लिखने के साथ निर्देशन स्वरूप राज मेदारा ने किया है। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव

'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव

हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी