Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

बंटी ने चंडीगढ़ प्रशासक से वृद्धजन, दिव्यांग और विधवाओं की पेंशन जल्द रिलीज करने की मांग की

08 मई, 2025 07:59 PM

चंडीगढ़ (रोशन लाल) : शहर के करीब 25 हजार वृद्धजन, दिव्यांग और विधवाएं अपनी मासिक पेंशन की प्रतिक्षा पिछले कई महीनों से कर रहे है। जोकि आज तक नहीं मिली। इसी को लेकर चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया जी को पत्र लिखा हैं, जिसमें पेंशन में बढ़ौतरी और जल्द पेंशन को रिलीज करने की अपील की गई हैं। जसबीर सिंह बंटी का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से शहर के करीब 25 हजार वृद्धजन, दिव्यांग और विधवाओं को मासिक पेंशन जारी की जाती है। चंडीगढ़ में वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन महज 1000 रुपये है। जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा ( जिसकी चंडीगढ़ राजधानी है) में इससे तीन गुना पेंशन मिलती है। नौ साल से पेंशन राशि में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। इन वर्षों में महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है, लेकिन पेंशन नहीं बढ़ाई गई है। महज 1000 रुपये की पेंशन के लिए भी लोगों को महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। जनवरी से अब तक पेंशन नहीं मिली है और लोग समाज कल्याण विभाग और संपर्क केंद्र के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं।

जनवरी के बाद से पेंशन नहीं आने की वजह से बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग काफी परेशान हैं। वो पहले बैंक जाते हैं, तो जवाब मिलता है कि पैसे नहीं आए। कारण पता करने के लिए कई जब संपर्क केंद्र को पहुंचते हैं, तो उन्हें वहां से समाज कल्याण विभाग में पता करने के लिए भेज दिया है। विभाग में भी कोई ढंग से जवाब नहीं देता, यह प्रक्रिया पिछले कई महीनों से हो रहा है।
जसबीर बंटी ने कहा कि क्या समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लिए भी बजट का इंतजार करना पड़ेगा? बुजुर्गों की पेंशन के लिए बजट खत्म हो जाना, ये गंभीर बात है। जब लाखों -करोड़ों की स्कीमें और प्रोजेक्ट बिना रुकावट चल सकते हैं, तब बुजुर्गों की 1000 रुपये की पेंशन के लिए बजट खत्म कैसे हो जाता है। सवाल यह भी उठते हैं कि हर साल इन योजनाओं का बजट तय होता है, लाभार्थियों की संख्या भी लगभग स्थिर रहती है। फिर आखिर ऐसा कैसे हो गया कि चार-चार महीने पेंशन देने लायक फंड ही नहीं बचा। क्या बजट की प्लानिंग में लापरवाही हुई, या कहीं फंड डायवर्ट कर दिए गए। जो प्रशासन अपने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को नजरअंदाज करता है, वह कितनी भी योजनाएं बना ले, वो एक संवेदनशील समाज की कल्पना नहीं कर सकता।
बंटी के मुताबिक हजारों वृद्ध और दिव्यांग लाभार्थी कई महीनों से पेंशन न मिलने के कारण आर्थिक और मानसिक संकट झेल रहे हैं। उन्होंने तुरंत पेंशन जारी करने, आगे से देरी न हो यह सुनिश्चित करने और एक पारदर्शी प्रणाली लागू करने की मांग की है।

शहर में पेंशन की स्थिति
पेंशन वर्ग           संख्या               राशि (रुपये)
दिव्यांग              4650             1000 (0-69 फीसदी) और 2000 (70 फीसदी से ज्यादा)
विधवा               8592             1000 रुपये
वृद्धावस्था           12,192          1000 रुपये

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका