Friday, October 09, 2026
BREAKING
• भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान • नेपाल: पोखरा के पास सड़क से फ‍िसलकर नीचे जा गिरी स्‍कूल बस, हादसे में पांच लोगों की मौत • कैस्पियन समिट के बीच रूस-ईरान की अहम मुलाकात, पुत‍िन ने पेजेश्‍क‍ियन को दिया मदद का भरोसा • सिंगापुर दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर • एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर • फोनपे और डीपीसीजीसी के बीच साझेदारी, ओटीटी मंचों पर नियमों के पालन और शिकायत निवारण को मिलेगा बढ़ावा • शेयर बाजार की कमजोरी के बावजूद आईपीओ बाजार में रिकॉर्ड तेजी, जनवरी-सितंबर में कंपनियों ने जुटाए 12.5 अरब डॉलर • सकारात्मक वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं को मिला सपोर्ट, सोने-चांदी में करीब 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त • कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: दवाओं की कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार, सालाना 2,500 करोड़ रुपए तक की बचत का अनुमान • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

बाज़ार

फोनपे और डीपीसीजीसी के बीच साझेदारी, ओटीटी मंचों पर नियमों के पालन और शिकायत निवारण को मिलेगा बढ़ावा

09 अक्टूबर, 2026 02:18 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे और इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के अंतर्गत काम करने वाली स्व-नियामक संस्था डिजिटल पब्लिशर कंटेंट ग्रीवेंस काउंसिल (डीपीसीजीसी) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य फोनपे के भुगतान गेटवे से जुड़ने वाले सभी व्यापारियों के लिए स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) का प्रमाणन आसान बनाना, नियामकीय नियमों के पालन को बढ़ावा देना और व्यापारियों को इस संबंध में जागरूक करना है।

भारत में लागू नियमों के तहत ओवर-द-टॉप (ओटीटी) मंचों और ऑनलाइन चुने गए कंटेंट के प्रकाशकों (ओसीसीपी) के लिए शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से किसी मान्यता प्राप्त स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) का सदस्य होना कानूनी रूप से अनिवार्य है। फोनपे अपने व्यापारी पंजीकरण की प्रक्रिया में इस नियामकीय आवश्यकता को अनिवार्य शर्त के रूप में लागू करता है।

डीपीसीजीसी सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत गठित दूसरे स्तर की स्व-नियामक संस्था है, जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ पंजीकृत है।

इस समझौते के माध्यम से फोनपे और डीपीसीजीसी का उद्देश्य ओटीटी मंचों तथा ऑनलाइन कंटेंट के प्रकाशकों के बीच नियामकीय नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दोनों संस्थाओं ने माना कि इस क्षेत्र में काम करने वाले कई व्यापारियों को एसआरओ की सदस्यता और उससे जुड़ी आवश्यकताओं की पर्याप्त जानकारी नहीं है।

ऐसे में यह संयुक्त पहल मौजूदा और नए व्यापारियों को लागू नियमों की जानकारी देगी और डीपीसीजीसी के माध्यम से उनके एसआरओ प्रमाणन की प्रक्रिया को आसान बनाएगी। इस साझेदारी से तेजी से बढ़ते ओटीटी क्षेत्र में फोनपे की एक भरोसेमंद, मजबूत और नियमों का पालन करने वाले भुगतान भागीदार के रूप में स्थिति भी मजबूत होने की उम्मीद है।

आईएएमएआई के अध्यक्ष डॉ. सुभो रे ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत स्थापित डीपीसीजीसी स्व-नियमन के माध्यम से ओटीटी मंचों से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का प्रभावी समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि डीपीसीजीसी और फोनपे के बीच यह सहयोग आचार संहिता के बेहतर अनुपालन को बढ़ावा देगा। इससे स्व-नियमन का दायरा बढ़ेगा और इसके लाभ उद्योग के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं तक भी पहुंचेंगे।

फोनपे के पेमेंट हेड दीप अग्रवाल ने कहा, "कंपनी के लिए नियमों का पालन और ग्राहकों का भरोसा उसकी सभी सेवाओं के मूल में हैं। पिछले कुछ वर्षों में ओटीटी क्षेत्र का विस्तार और पहुंच तेजी से बढ़ी है।"

उन्होंने आगे कहा कि डीपीसीजीसी के साथ हुआ यह समझौता ओटीटी मंचों को जागरूक करने और ग्राहकों की शिकायतों के निवारण से जुड़े नियमों की समझ बढ़ाने में मदद करेगा, जिससे भारत के तेजी से बढ़ते ओटीटी क्षेत्र को अधिक जागरूकता, नियामकीय अनुपालन और भरोसे के साथ आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

शेयर बाजार की कमजोरी के बावजूद आईपीओ बाजार में रिकॉर्ड तेजी, जनवरी-सितंबर में कंपनियों ने जुटाए 12.5 अरब डॉलर

शेयर बाजार की कमजोरी के बावजूद आईपीओ बाजार में रिकॉर्ड तेजी, जनवरी-सितंबर में कंपनियों ने जुटाए 12.5 अरब डॉलर

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं को मिला सपोर्ट, सोने-चांदी में करीब 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं को मिला सपोर्ट, सोने-चांदी में करीब 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: दवाओं की कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार, सालाना 2,500 करोड़ रुपए तक की बचत का अनुमान

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: दवाओं की कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार, सालाना 2,500 करोड़ रुपए तक की बचत का अनुमान

गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त; आईटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी

गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त; आईटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी

भारत में AI आधारित मौसम पूर्वानुमान से 3 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला फायदा: विश्व बैंक

भारत में AI आधारित मौसम पूर्वानुमान से 3 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला फायदा: विश्व बैंक

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दबाव, सेंसेक्स 492 अंक और निफ्टी 153 अंक तक टूटा

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दबाव, सेंसेक्स 492 अंक और निफ्टी 153 अंक तक टूटा

वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य होने में लगेगा समय, FY27 में ऊंचे रह सकते हैं रिफाइनिंग मार्जिन: जेफरीज

वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य होने में लगेगा समय, FY27 में ऊंचे रह सकते हैं रिफाइनिंग मार्जिन: जेफरीज

व्यापारी संगठनों ने नए यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को त्योहारी सीजन तक टालने की अपील की

व्यापारी संगठनों ने नए यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को त्योहारी सीजन तक टालने की अपील की

भारत में संस्थागत रियल एस्टेट निवेश जनवरी-सितंबर में 5.9 अरब डॉलर रहा: रिपोर्ट

भारत में संस्थागत रियल एस्टेट निवेश जनवरी-सितंबर में 5.9 अरब डॉलर रहा: रिपोर्ट

RBI MPC का बड़ा फैसला, रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़कर 5.50% हुआ

RBI MPC का बड़ा फैसला, रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़कर 5.50% हुआ