Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल': 63वें संस्करण का आकर्षण होंगे जॉनसन और भानवाला

28 फ़रवरी, 2026 02:02 PM

नई दिल्ली : फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से देशभर में आयोजित होने वाले ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के 63वें संस्करण का आयोजन बेहद खास होगा। 1 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ओलंपियन जिनसन जॉनसन और युवा निशानेबाज अनीश भानवाला होंगे। 2016 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके जिनसन जॉनसन विशाखापत्तनम के खूबसूरत आरके बीच पर साइकिलिंग इवेंट में हिस्सा लेंगे। जॉनसन ने 2018 एशियाई खेलों में 1500 मीटर में स्वर्ण और 800 मीटर में रजत पदक जीता था। वहीं 2022 एशियाई खेलों में भी उन्होंने 1500 मीटर में रजत पदक जीता था। दूसरी ओर, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अनीश भानवाला नई दिल्ली में आयोजित साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे। भानवाला 2022 काहिरा आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में मिक्स्ड टीम इवेंट के रजत पदक विजेता रह चुके हैं और एशियाई खेलों में भी टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

यह आयोजन प्रतिष्ठित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में होगा, जिसे गृह मंत्रालय के फायर और इमरजेंसी विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में युवा फेंसर तनिक्षा खत्री, फिट इंडिया एंबेसडर नैन्सी और जानी-मानी जुम्बा इंस्ट्रक्टर आकांक्षा टैगोत्रा भी शामिल होंगी।
दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ की शुरुआत की थी। यह पहल अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिसमें देशभर में 2.5 लाख से अधिक स्थानों पर 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग भाग ले चुके हैं।

यह अभियान 29 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लोगों की जिंदगी में फिटनेस की अहमियत को बढ़ावा देना है।
हर सप्ताह आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवा मामले और खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और विभिन्न खेल संगठनों के सहयोग से देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित किया जाता है। साइकिलिंग के साथ योग, रस्सीकूद, मार्शल आर्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इसे एक संपूर्ण फिटनेस उत्सव में बदल देती हैं। यह कार्यक्रम मोटापे और प्रदूषण के विरुद्ध भी एक आंदोलन की तरह है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे