Tuesday, May 05, 2026
BREAKING
पिछले 10 वर्षों में भारत का रक्षा उत्पादन 174 प्रतिशत बढ़कर हुआ 1.54 लाख करोड़ रुपए: डॉ. जितेंद्र सिंह अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अराघची जा रहे चीन, इस महीने जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप बीईएल को मिली 1,476 करोड़ रुपए की बड़ी डील, भारतीय सेना के लिए बनाएगी 5 मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम आईसीसी की विमेंस टी20 टीम रैंकिंग जारी, शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त मजबूत केंद्र की कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात, एमएसपी पर सूरजमुखी और चने की खरीद को मंजूरी; 4,886 करोड़ रुपए होंगे खर्च वित्त वर्ष 2026 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने दर्ज की 15.9 प्रतिशत की मजबूत क्रेडिट ग्रोथ: सरकार आईसीसी की ताजा मेंस टी20 रैंकिंग जारी, मजबूती के साथ 'नंबर-1' पायदान पर भारत जनता की शिकायतों के त्वरित और नागरिक-केंद्रित समाधान पर ध्यान केंद्रित: पंजाब डीजीपी राष्ट्रपति से मिले सीएम भगवंत मान, 'आप' विधायकों ने कहा -लोकतंत्र बचाने के लिए न्याय की उम्मीद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को दी जन्मदिन की बधाई, बताया 'विकास की नींव रखने वाला प्रेरणास्रोत

हरियाणा

फरीदाबाद : पिता ने दो बेटों संग नहर में लगाई छलांग, 9 साल के मासूम ने 5 KM बहने के बाद टहनी पकड़ बचाई जान

05 मई, 2026 07:06 PM

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आगरा नहर में छलांग लगा दी। इस भयावह घटना में 9 साल का बड़ा बेटा 'सम्राट' कुदरत के करिश्मे और अपनी हिम्मत से मौत को मात देकर सुरक्षित बाहर निकल आया है, जबकि पिता और 5 साल के छोटे बेटे की तलाश जारी है। रविवार रात करीब 9 बजे सिविल इंजीनियर भगवत दयाल अपने दोनों बेटों को बाजार घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था। डीग-फतेहपुर बिल्लोच पुल पर पहुँचकर उसने पहले बड़े बेटे सम्राट को नहर में फेंका और फिर छोटे बेटे युग को गोद में लेकर खुद भी कूद गया।

संघर्ष : पानी की तेज धार में सम्राट करीब 5 किलोमीटर तक बहता रहा।
सहारा : मांदकौल गांव के पास उसे पानी में डूबी एक पेड़ की टहनी दिखी, जिसे उसने मजबूती से थाम लिया।
धैर्य : वह मासूम पूरी रात (करीब 9 घंटे) ठंडे पानी के बीच उसी टहनी के सहारे लटका रहा।

पैरोल पर आए युवक ने दी 'नई जिंदगी'
सोमवार सुबह करीब 7 बजे, जेल से पैरोल पर बाहर आए राजेंद्र (23) ने नहर किनारे से बच्चे की सिसकियाँ सुनीं। राजेंद्र ने बिना अपनी जान की परवाह किए साथियों के साथ नहर में छलांग लगा दी और बच्चे को बाहर निकाला।

"बच्चे का शरीर पानी में रहने के कारण सफेद पड़ चुका था। हमने उसे घर ले जाकर गरम कपड़े पहनाए, चाय पिलाई और कंबल में लपेटा। जब वह सामान्य हुआ तो उसने बताया— 'पापा ने धक्का दिया था'।" — राजेंद्र (बचाने वाला युवक)

पारिवारिक विवाद बना वजह!
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि भगवत दयाल का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। भगवत अहमदाबाद की एक कंपनी में सिविल इंजीनियर है। परिजनों के अनुसार, उसने पिछले 4 साल से अपने माता-पिता से भी बात नहीं की थी।

सर्च ऑपरेशन जारी
बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस और SDRF की टीमें लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही हैं। पिता भगवत दयाल और छोटे बेटे युग का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बड़ा बेटा सम्राट अब सुरक्षित है और अपने परिवार के पास है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को दी जन्मदिन की बधाई, बताया 'विकास की नींव रखने वाला प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को दी जन्मदिन की बधाई, बताया 'विकास की नींव रखने वाला प्रेरणास्रोत

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ऐलान, उद्यमियों को मिलेगा आठ फीसदी वार्षिक ब्याज

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ऐलान, उद्यमियों को मिलेगा आठ फीसदी वार्षिक ब्याज

धरे के धरे रह गए हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे, प्रदेश में बिजली संकट पर जवाब दे सरकार : सैलजा

धरे के धरे रह गए हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे, प्रदेश में बिजली संकट पर जवाब दे सरकार : सैलजा

जैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मा

जैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मा

गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, सनकी पति ने अपनी ही पत्नी और 4 बच्चों की ली जान

गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, सनकी पति ने अपनी ही पत्नी और 4 बच्चों की ली जान

मुख्यमंत्री का 'नायाब' स्नेह : जब मंच पर नन्ही कलाकार को मिला नायब सिंह सैनी का दुलार, तस्वीर देख भावुक हुए CM

मुख्यमंत्री का 'नायाब' स्नेह : जब मंच पर नन्ही कलाकार को मिला नायब सिंह सैनी का दुलार, तस्वीर देख भावुक हुए CM

गेहूं के अवशेष जलाने वालों पर होगी कार्रवाई, आगजनी की घटनाओं पर सेटेलाइट से रहेगी नजर

गेहूं के अवशेष जलाने वालों पर होगी कार्रवाई, आगजनी की घटनाओं पर सेटेलाइट से रहेगी नजर

हरियाणा में पेयजल आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनी

हरियाणा में पेयजल आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरप्रीत सिंह को गोली लगने से मौत मामले में एसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरप्रीत सिंह को गोली लगने से मौत मामले में एसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Haryana सरकार की नई पहल ; जल्द शुरू होगी फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्री... प्रोजेक्ट को लेकर इन 2 जिलों पर रहेगा फोकस

Haryana सरकार की नई पहल ; जल्द शुरू होगी फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्री... प्रोजेक्ट को लेकर इन 2 जिलों पर रहेगा फोकस