Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित • प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक • ‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’ • आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र • IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी • अदाणी सीमेंट ने गुजरात के सांघी प्लांट में तैनात किए भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रक • नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल • एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत • प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

18 नवंबर, 2026 04:57 PM

नई दिल्ली : भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के तहत, 2026 अर्थशॉट प्राइज पुरस्कार समारोह के लिए सोमवार को मुंबई पहुंचे थे।

यह शाही जोड़ा मंगलवार को अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल हुआ। इसके बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां बुधवार को उनकी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात होनी है।

अप्रैल 2016 के बाद, यह प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट की दूसरी आधिकारिक भारत यात्रा है।

मंगलवार को प्रिंस विलियम ने कहा कि वे और प्रिंसेस केट, अर्थशॉट प्राइज के लिए भारत आकर "बहुत खुश" हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह वर्षों में भारत ने अर्थशॉट में असाधारण योगदान दिया है।

खास बात ये रही कि समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए शाही जोड़े ने टुक-टुक की सवारी की। ड्राइविंग सीट की कमान प्रिंस ने उठाई तो उनके पीछे प्रिंसेस ऑफ वेल्स बैठी थीं। बाद में प्रिंस ने कहा कि बेहद सुकूनदायक सवारी है। ऑटो पर 'द अर्थशॉट प्राइज' लिखा हुआ था।

प्रिंस विलियम ने साल 2020 में अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की थी। इसका मकसद पर्यावरण को बचाने के लिए काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को बढ़ावा देना है। इस पहल का मकसद पर्यावरण को बचाने और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए नए और बेहतर समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है।

इस पुरस्कार के तहत हर साल पांच विजेताओं को चुना जाता है। प्रत्येक विजेता को अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने और उनका विस्तार करने के लिए 1 मिलियन पाउंड (12 करोड़ से ज्यादा) की राशि दी जाती है।

ऐसे में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा से इवेंट में पहुंचना भी पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का संदेश देता नजर आया।

सोमवार को भारत पहुंचने के बाद प्रिंस विलियम ने एक्स पर एक बयान जारी कर अर्थशॉट की खासियत समझाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा, "कैथरीन और मैं इस साल के अर्थशॉट प्राइज़ के लिए भारत आकर बहुत खुश हैं। पिछले छह वर्षों में भारत ने अर्थशॉट में असाधारण योगदान दिया है। किसी भी अन्य देश की तुलना में, अर्थशॉट के सबसे ज्यादा फाइनलिस्ट और विजेता भारत से ही हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "यह देश पर्यावरण से जुड़े नवाचारों (इनोवेशन) के लिए दुनिया की सबसे रोमांचक जगहों में से एक बन गया है। यहां लोग हमारे सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौतियों के लिए व्यावहारिक समाधान तैयार कर रहे हैं।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में भेंट किए अनमोल तोहफे, उपहारों में दिखी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

‘अकवान’ के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘स्वस्थ शरीर के लिए मन का शांत और प्रसन्न होना जरूरी’

नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

एनसीआर में पारा गिरा; वायु गुणवत्ता में सुधार से मिली राहत

क्वाड के फैसलों से इंडो-पैसिफिक के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: विक्रम मिसरी

क्वाड के फैसलों से इंडो-पैसिफिक के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: विक्रम मिसरी

भारत-जापान साझेदारी दुनिया की समृद्धि के लिए जरूरी: एस जयशंकर

भारत-जापान साझेदारी दुनिया की समृद्धि के लिए जरूरी: एस जयशंकर

लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

'भाजपा राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी', यूपी में 'राधे राधे, कमल खिला दे' नारे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया