Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• विश्व विज्ञान दिवस: वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति कायम करने में विज्ञान की अहम भूमिका • हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर • गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 1,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2028 तक नशामुक्त गुजरात का लक्ष्य • बाल विवाह के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम, 2030 तक भारत को इस कुप्रथा से मुक्त करने का लक्ष्य • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार, देश के स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान • तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री • सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना महाराष्ट्र की कमान संभालेंगी, तेजल हसबनीस होंगी उपकप्तान • पहला टेस्ट: तीन पारियों में बने 1541 रन, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबला ड्रॉ • इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी • कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

10 नवंबर, 2026 10:54 AM

नई द‍िल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस के साथ जारी यूक्रेन के संघर्ष में शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास में भारत की ओर से हर संभव मदद की बात दोहराई। साथ ही भारत-यूक्रेन संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सा‍थ बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के साथ जारी संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपना पक्ष और आकलन साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत हमेशा लोगों के हितों और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने वाला दृष्टिकोण अपनाता रहा है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों में भारत की सहयोग देने की तत्परता भी जताई। उन्होंने कहा कि भारत शांति स्थापित करने के उद्देश्य से होने वाली कोशिशों में योगदान देने के लिए तैयार है।

दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में आपसी साझेदारी बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के हित में सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बातचीत में भारत-यूक्रेन संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाना दोनों देशों के नागरिकों के लिए लाभकारी होगा।

वहीं, जेलेंस्‍की ने भी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत साझा की।

जेलेंस्‍की ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें हाल के कूटनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी दी। जेलेंस्की ने बताया कि अबू धाबी में होने वाली बैठक के एजेंडे के हर मुद्दे पर सक्रिय रूप से तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हमेशा रचनात्मक और सकारात्मक रुख अपनाता रहा है और अब रूस को भी तनाव कम करने और समाधान की दिशा में वैसी ही गंभीरता दिखानी चाहिए।''

उन्होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''प्रधानमंत्री मोदी कई बार यह बात कह चुके हैं, यहां तक कि सीधे रूसी नेतृत्व से भी कि अब समय युद्ध को खत्म करने का है, उसे जारी रखने का नहीं।''

जेलेंस्की के अनुसार, यह महत्वपूर्ण है कि भारत यह तय करे कि वह कौन-कौन से कदम उठा सकता है और अन्य विश्व नेताओं के साथ किस तरह की बातचीत आगे बढ़ा सकता है, जिससे युद्ध समाप्त कराने में मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा ऐसा एक महत्वपूर्ण क्षेत्र हो सकता है, जहां भारत रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। दोनों नेताओं ने काला सागर (ब्लैक सी) के रास्ते अनाज निर्यात में आ रही रुकावटों पर भी चर्चा की।

जेलेंस्की ने कहा कि भारत खाद्य आपूर्ति के लिए सुरक्षित समुद्री गलियारे (फूड कॉरिडोर) स्थापित कराने में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है और यूक्रेन को उम्मीद है कि इस दिशा में प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि रूस को यह समझना चाहिए कि समुद्री मार्गों के बाधित होने से केवल यूक्रेन ही नहीं, बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। दुनिया भर में करोड़ों लोगों पर इसका असर पड़ रहा है।

जेलेंस्की ने बताया कि दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत और यूक्रेन की टीमें इन मुद्दों के साथ-साथ अन्य द्विपक्षीय मामलों पर भी लगातार संपर्क में रहेंगी।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप

पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली स्थित उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट और एनआईडी

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली स्थित उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट और एनआईडी

केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान

केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान

ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप

ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप

'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप