Friday, November 27, 2026
BREAKING
• स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह • रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा • 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म • अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम • मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट • पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत • खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र • लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा • हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा

प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

04 जून, 2026 09:01 PM

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग करी है। हुड्डा अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। खुद केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के मामलों में हरियाणा पूरे देश में टॉप चार में है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में हरियाणा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों की श्रेणी में है। हरियाणा में 2024 में 1391 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आईं, जबकि बिहार जैसे बड़े राज्य में मात्र 1165 ही दर्ज हुईं। यानी हरियाणा में बिहार से भी बदतर हालात हो चुके हैं। प्रदेश में रोज 3 हत्याएं और 4 रेप की वारदातें होती हैं। प्रदेश में अपराध और बेरोजगारी की स्थिति यह है कि सिर्फ एक साल के भीतर 3360 लोगों ने आत्महत्या कर ली, यानी रोज 9 से ज्यादा लोग आत्महत्या कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने कानून व्यवस्था का बीजेपी ने ऐसा हाल बना दिया है कि आज कोई भी व्यक्ति बदमाशों का शिकार हुए बिना नहीं बच पा रहा है। आज एक्टर, डॉक्टर, लीडर से लेकर बिजनेसमैन तक सभी गोलीबारी, धमकी और फिरौती जैसी वारदातों के शिकार हो चुके हैं।


पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये सरकार ना कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है, ना एसवाईएल और ना ही नई विधानसभा को लेकर। मुख्यमंत्री बार-बार पंजाब तो जाते हैं, लेकिन वो कभी भी हरियाणा के पानी और बाकी मुद्दों की बात नहीं करते।


कच्चे कर्मचारियों और गेस्ट टीचर्स को लेकर आए अदालत के फैसले का हुड्डा ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खुद कोर्ट ने कांग्रेस सरकार की रेगुलराइजेशन की नीति पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस की बनाई नीति के चलते हजारों गेस्ट टीचर्स और अन्य कच्चे कर्मचारी पक्के होने जा रहे हैं। जबकि बीजेपी सरकार आज तक ऐसी नीति नहीं बना पाई, जिससे कच्चे कर्मचारियों को लाभ हो और उनका भविष्य सुरक्षित हो।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड