Friday, June 05, 2026
BREAKING
प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : मुख्यमंत्री सैनी एसीबी का सफल ट्रैप ऑपरेशन: पटवारी व उसके सहयोगी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति सरकार के शिक्षा मॉडल की पोल खोलती है : कुमारी सैलजा कृषि भूमि के इंतकाल के बदले रिश्वत मांगने वाला पटवारी एसीबी के जाल में फंसा, 1700 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है : भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा से लिया आशीर्वाद, भाजपा संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा विधायक अर्जुन चौटाला की मौजूदगी में जातीय टिप्पणी पर इनेलो लेवे जिम्मेदारी: अशोक बुवानीवाला युवाओं से राज्यपाल घोष का आह्वान: नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा एसीबी का डिजिटल वार: जल्द लॉन्च होगा मोबाइल ऐप, हर दूसरे दिन एक रेड

हरियाणा

प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा

04 जून, 2026 08:55 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने और प्रदेश की तकनीकी शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में कई नए आधुनिक, उद्योगोन्मुखी डिप्लोमा एवं तकनीकी पाठ्यक्रम (कोर्स) प्रारम्भ किए जा रहे हैं।

उद्योगों की आधुनिक मांग के अनुरूप तैयार किए गए कोर्स शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा यह कदम उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं, तकनीकों तथा कौशल आधारित रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आज का युग तेजी से बदलती तकनीक का है, इसलिए हमारे युवाओं के पास ऐसे हुनर होने चाहिए जो उन्हें तुरंत रोजगार दिला सकें।

नए सत्र से शुरू होने वाले ये हैं मुख्य पाठ्यक्रम
उन्होंने बताया कि राजकीय संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिज़ाइन एवं टेक्नोलॉजी), साइबर फॉरेंसिक्स एवं सूचना सुरक्षा, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, आर्टिफिसर ट्रेनिंग (इलेक्ट्रिकल), पर्यावरण इंजीनियरिंग, जियो इन्फॉर्मेटिक्स एवं सर्वेक्षण प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी, टेक्नीशियन एक्स-रे टेक्नोलॉजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, शुगर टेक्नोलॉजी तथा एपैरल डिज़ाइन एवं फैशन टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू होंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और उद्योग 4.0 पर फोकस
महीपाल ढांडा ने कहा कि इन सभी नए पाठ्यक्रमों में प्रत्येक कोर्स के लिए 60-60 विद्यार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इन पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों, डिजिटल सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवाओं, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा विशेष औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित व्यावहारिक व रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) तथा उद्योग 4.0 की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी। तकनीकी शिक्षा विभाग का यह प्रयास न केवल युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि उद्योगों के लिए राज्य में ही कुशल और योग्य मानव संसाधन भी तैयार करेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : मुख्यमंत्री सैनी

प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : मुख्यमंत्री सैनी

एसीबी का सफल ट्रैप ऑपरेशन: पटवारी व उसके सहयोगी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी का सफल ट्रैप ऑपरेशन: पटवारी व उसके सहयोगी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति सरकार के शिक्षा मॉडल की पोल खोलती है : कुमारी सैलजा

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति सरकार के शिक्षा मॉडल की पोल खोलती है : कुमारी सैलजा

कृषि भूमि के इंतकाल के बदले रिश्वत मांगने वाला पटवारी एसीबी के जाल में फंसा, 1700 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कृषि भूमि के इंतकाल के बदले रिश्वत मांगने वाला पटवारी एसीबी के जाल में फंसा, 1700 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा से लिया आशीर्वाद, भाजपा संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा से लिया आशीर्वाद, भाजपा संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

विधायक अर्जुन चौटाला की मौजूदगी में जातीय टिप्पणी पर इनेलो लेवे जिम्मेदारी: अशोक बुवानीवाला

विधायक अर्जुन चौटाला की मौजूदगी में जातीय टिप्पणी पर इनेलो लेवे जिम्मेदारी: अशोक बुवानीवाला

युवाओं से राज्यपाल घोष का आह्वान: नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें

युवाओं से राज्यपाल घोष का आह्वान: नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें

भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा एसीबी का डिजिटल वार: जल्द लॉन्च होगा मोबाइल ऐप, हर दूसरे दिन एक रेड

भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा एसीबी का डिजिटल वार: जल्द लॉन्च होगा मोबाइल ऐप, हर दूसरे दिन एक रेड

राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव

राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव