Saturday, July 04, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

प्यार जहर की तरह होता है : 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत की दर्दभरी दास्तां ने जीता दिल

20 मई, 2026 04:43 PM

मुंबई : निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्मों में हमेशा से रिश्तों, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के भावनात्मक पहलुओं को दिखाया गया है। अब उनकी आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भी कुछ ऐसी ही कहानी लेकर दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में हर किरदार अपने भीतर कोई गहरा दर्द और अधूरी कहानी लिए दिखाई देता है। फिल्म में आधुनिक अंदाज में इंसानी रिश्तों की गहराई को दिखाने की कोशिश की गई है।

ट्रेलर की शुरुआत विभाजन के समय के दौरान की है। नसीरुद्दीन शाह का किरदार अपनी अधूरी प्रेम कहानी के दर्द में जीता है, वह आखिरी सांसे गिन रहा है। वह अपने पोते दिलजीत को अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताना चाहते हैं, लेकिन किसी को भी उनकी बात समझ नहीं आती। कहानी फ्लैशबैक में जाती है और इस प्रेम कहानी को बॉर्डर पार दिखाया जाता है। नसीरुद्दीन की जवानी का किरदार वेदांग रैना ने निभाया है और उनकी प्रेमिका का रोल शरवरी वाघ ने निभाया है।

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि दिलजीत उनकी अधूरी प्रेम-कहानी को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। इसमें कई दमदार डायलॉग्स भी हैं, जैसे- ''ये प्यार जहर की तरह होता है, इसकी एक भी बूंद अंदर रह गई ना, तो यह आखिरी समय में चैन से मरने भी नहीं देता।''

फिल्म में इम्तियाज अली, संगीतकार ए.आर. रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की मशहूर तिकड़ी साथ काम कर रही है। इससे पहले भी ये तीनों मिलकर कई यादगार गाने और फिल्में दे चुके हैं।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान इम्तियाज अली ने फिल्म के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं वापस आऊंगा' एक ऐसी कहानी है, जो प्यार और इंतजार की भावनाओं को दिखाती है। यह कहानी उस इंसान के दिल की है, जिसने देश के बंटवारे के 78 साल बाद भी अपने प्यार और यादों को संभालकर रखा। यह फिल्म सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि उन सैकड़ों लोगों की भावनाओं की झलक है, जिन्होंने अपनी आंखों से भारत विभाजन का दर्द देखा था।''

इम्तियाज अली ने कहा, ''मैंने अपने जीवन में कई बुजुर्गों से विभाजन के समय की कहानियां सुनी हैं। उन्हीं अनुभवों और भावनाओं को इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म पुराने दौर की भावनाओं को आज के नजरिए से देखने का प्रयास करती है। इस कहानी पर काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे ऐसी फिल्म बनाने का मौका मिला।''

फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने मोहित चौधरी और विंडो सीट फिल्म्स के साथ मिलकर किया है।

यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो