Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• प्रवीण कुमार ने रचा इतिहास, एशियन पैरा गेम्स में हाई जंप में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया पहला स्थान • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा • UAE के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला का भारत दौरा संपन्न, व्यापार और रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा • अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह, जयशंकर ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर • पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे • कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’ • आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने वीर सेनानियों को किया नमन • गुवाहाटी में आज से शुरू होगा 8 दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ • पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’ • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहुंचने वाले हैं दोनों देश, ट्रंप ने कहा- ‘सौदा काफी करीब’

दुनिया

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

21 अक्टूबर, 2026 04:11 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क (Donald Tusk) 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ पोलैंड के वित्त मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की तथा व्यापार जगत के प्रतिनिधि भी आएगें।

विदेश मंत्रालय ने 19 अक्टूबर 2026 को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। पोलैंड के प्रधानमंत्री गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत और पोलैंड के संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा करेंगे। वे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में टस्क की यह दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले वे वर्ष 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे। उन्होंने वर्ष 2017 में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी नई दिल्ली की यात्रा की थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि डोनाल्ड टस्क बेंगलुरु भी जाएंगे, जहां वे सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्र सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। भारत-पोलैंड व्यापार मंच की बैठक 22 अक्तूबर को नई दिल्ली और 23 अक्तूबर को बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।

मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा से भारत और पोलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा। इससे व्यापार और निवेश, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, संस्कृति तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह यात्रा भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत करेगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

UAE के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला का भारत दौरा संपन्न, व्यापार और रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

UAE के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला का भारत दौरा संपन्न, व्यापार और रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहुंचने वाले हैं दोनों देश, ट्रंप ने कहा- ‘सौदा काफी करीब’

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहुंचने वाले हैं दोनों देश, ट्रंप ने कहा- ‘सौदा काफी करीब’

भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो

भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो

इलिनोइस हिंदू मंदिर पर हमले की कोशिश, 105 अमेरिकी लॉ मेकर्स ने एफबीआई जांच की मांग की

इलिनोइस हिंदू मंदिर पर हमले की कोशिश, 105 अमेरिकी लॉ मेकर्स ने एफबीआई जांच की मांग की

अमेरिका सैन्य क्षेत्र में 1.5 ट्रिलियन डॉलर का निवेश करना चाहता है: रक्षा मंत्री हेगसेथ

अमेरिका सैन्य क्षेत्र में 1.5 ट्रिलियन डॉलर का निवेश करना चाहता है: रक्षा मंत्री हेगसेथ

स्पेसएक्स की तीसरी तिमाही की आय में 161 प्रतिशत का उछाल, एलन मस्क ने 2028 तक 1 ट्रिलियन डॉलर राजस्व का रखा लक्ष्य

स्पेसएक्स की तीसरी तिमाही की आय में 161 प्रतिशत का उछाल, एलन मस्क ने 2028 तक 1 ट्रिलियन डॉलर राजस्व का रखा लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं