Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

26 मार्च, 2026 06:34 PM

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट के पहले मुकबाले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ना है। पैट कमिंस इंजरी की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह दूसरे हाफ और प्लेऑफ के सभी मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। पैट कमिंस ने 'बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स' पॉडकास्ट के साथ बात करते हुए कहा कि वह अपनी पीठ की इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन अब इंजरी पहले से बेहतर है। मैं नेट्स में गेंदबाजी कर रहा हूं। मैं अभी लगभग हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं। प्लान के मुताबिक, टूर्नामेंट के बीच तक मेरे पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है। अगर कुछ गलत नहीं हुआ, तो मैं दूसरे हाफ और फाइनल खेलूंगा।" कमिंस ने भरोसा जताया कि बतौर कप्तान ईशान किशन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ईशान ने पिछले साल घरेलू टूर्नामेंट में शानदार कप्तानी की थी। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में झारखंड को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। बल्ले से भी ईशान की हालिया फॉर्म शानदार चल रही है। टी20 विश्व कप 2026 में ईशान ने निरंतरता के साथ रन बनाए थे।

हालांकि, कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद का तेज गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर दिख रहा है। ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और शिवम मावी के ऊपर टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही हैदराबाद का स्पिन विभाग भी काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

कमिंस की अगुवाई में हैदराबाद की टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच ही जीत सकी थी, जबकि 8 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। सनराइजर्स हैदराबाद की सफलता एक बार फिर अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगी। पिछले सीजन यह तिकड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे