Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज; रात के समय चलाए गए अभियान के दौरान पांच टिपर किए जब्त: बरिंदर कुमार गोयल • श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी • डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने किया संन्यास का ऐलान, जून 2027 में खेलेंगे आखिरी मुकाबला • 'इतने छोटे लड़के के लिए ऐसे रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से प्रभावित कपिल देव • 'रोल बदल गए, लेकिन लक्ष्य नहीं...', बतौर कप्तान रोहित की वापसी को लेकर बोले एमआई के कोच पोलार्ड • मन की बात : पीएम मोदी ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को सराहा, लक्ष्य-सिंधु की सफलता का भी किया जिक्र • दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 133/3 • पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन • ईयर एंडर 2026 : थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर हिट, 'हक' से 'दायरा' तक इन फिल्मों को घर बैठे मिले करोड़ों व्यूज • विजय सेतुपति की फिल्म 'पॉकेट नॉवेल' में वामिका गब्बी का डांस, 1 दिसंबर को रिलीज होगा पहला गाना

राष्ट्रीय

पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन

29 नवंबर, 2026 06:06 PM

पुणे : 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन रविवार को हुआ। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने महाराष्ट्र के पुणे में इस अभियान की अगुवाई की। इस इवेंट में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "आज से दो साल पहले, 250 जगहों पर, संडे ऑन साइकिल करके हमने 'फिट इंडिया मूवमेंट' शुरू किया था। आज मुझे खुशी है कि यह 100वां संस्करण है। पूरे देश में, 40,000 से ज्यादा जगहों पर संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। पुणे में ही 50 हजार से अधिक युवा संडे ऑन साइकिल से जुड़े। वे पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए आए।''

उन्होंने कहा, ''इस 100वें संस्करण की थीम थी 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक'। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की बिड तो जीत ली है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2036 के ओलंपिक का सपना देखा है, उसे साकार करने के लिए भारत तैयार है। इसलिए आज पूरे देश में आवाज निकली है 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक'।"

उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया मूवमेंट, विकसित भारत के लिए ड्रग-फ्री यूथ का मूवमेंट चलाया। प्रधानमंत्री ने पानी बचाओ मूवमेंट चलाया। आज पुणे की धरती से 50,000 से ज्यादा युवाओं ने प्रण लिया है कि हम पीएम मोदी के संकल्प के साथ इस संकल्प को जोड़ रहे हैं, और आने वाले दिनों में हम देश को 'विकसित भारत' बनाएंगे।"

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ भी 'संडे ऑन साइकिल' के सौवें संस्करण में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मैं कोई बड़ा मैसेज नहीं देना चाहता, मेन बात यह है कि 'जान है तो जहान है'। अगर हेल्थ नहीं है, तो कोई कुछ नहीं कर सकता। सभी युवाओं को अपना ध्यान रखना चाहिए, और हम जैसे सीनियर्स और हमारे से भी सीनियर लोगों को भी अपना ध्यान रखना चाहिए। परिवार को खुश रखना चाहते हैं, तो खुद की तबीयत को एकदम सही रखना होगा। मैं भारतीय खेल प्राधिकरण को सलाम करना चाहता हूं। इस तरह का आयोजन हर रविवार होते रहना चाहिए।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत

राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत

'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग

'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग

प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी

प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी

मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना

मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना

लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर