Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन • अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु • अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द • ‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं • बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह • राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं • सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ • गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

15 नवंबर, 2026 03:43 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य देश भर के जनजातीय समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री मोदी 173 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें जनजातीय विद्यार्थियों के लिए 38 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत 100 बहुउद्देश्यीय केन्द्र शामिल हैं, जो सेवाओं की आपूर्ति और सामुदायिक गतिविधियों के केन्द्र के रूप में काम करेंगे। वह पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) के तहत विभिन्न अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

जिन अन्य प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ‘ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (टीआरआई) का भवन और मिजोरम के आइजोल में ‘रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ शामिल हैं। इनका उद्देश्य जनजातीय संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित करना है। यह संग्रहालय मिजो जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, वीरता एवं बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ मिजो लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत एवं धरोहर को भी प्रदर्शित करता है। इसका नाम 19वीं सदी की मिजो महिला प्रमुख ‘रोपुइलियानी’ के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का साहसपूर्वक विरोध किया था। उन्हें जनजातीय प्रतिरोध और बलिदान के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है।

इसके अलावा, पीएम मोदी 19 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास करेंगे। इससे जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी। वह जनजातीय उत्पादकों के लिए बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 12 जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केन्द्रों (टीएमएमसी) का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पीएम-जनमन और डीएजेजीयूए के तहत 42 अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे।

आपको बता दें, यह कार्यक्रम ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ के समापन का प्रतीक होगा, जो 1 से 15 नवंबर 2026 तक देश भर में मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान राष्ट्रीय एवं जमीनी स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें राष्ट्रपति का ईएमआरएस के विद्यार्थियों के साथ संवाद, राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव, जनजातीय चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर और ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ के तहत जनजातीय गांवों में सामुदायिक सेवा अभियान शामिल हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन

अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन

‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा

पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा

भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी

भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी