Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी से 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रशंसा पाने वाले राजिंदर सिंह सीनियर कौन हैं? • एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया • एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब • एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं • '36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा • 'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा' • 'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा • माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान • पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत • नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

खेल

पीएम मोदी से 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रशंसा पाने वाले राजिंदर सिंह सीनियर कौन हैं?

27 सितंबर, 2026 05:02 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने 'मन की बात' कार्यक्रम की 138वीं कड़ी में पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी राजिंदर सिंह सीनियर की चर्चा की और युवा प्रतिभाओं को पहचान कर उनकी क्षमता को निखारने में उनके निरंतर योगदान की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने इस बार लाल किले से स्पोर्ट्स टैलेंट हंट (खेल प्रतिभा खोज) अभियान का ऐलान किया है। भारत खेलों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करता रहे, इसके लिए गांवों और कस्बों तक पहुंचकर खेल प्रतिभाओं को ढूंढना जरूरी है। कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने इस काम के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उनका एक ही पैशन होता है और वह है प्रतिभाओं को खोजना और उन्हें तराशना।"

पीएम ने कहा, "हमारे पंजाब में यही काम राजिंदर सिंह सीनियर कर रहे हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके नाम में सीनियर जुड़ा हुआ है। वे 1980 में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। 1982 के हॉकी विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। 2001 में भारत ने पहली बार पुरुष जूनियर विश्व कप का खिताब जीता था। वहीं, 2003 में देश ने सीनियर एशिया कप खिताब जीता था। दोनों मौकों पर राजिंदर सिंह कोच की भूमिका में थे।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "अब राजिंदर सिंह राउंडग्लास हॉकी अकादमी के जरिए अपने पैशन को आगे ले जा रहे हैं। उनके प्रयासों से गांवों में नई हॉकी एस्ट्रो टर्फ बिछाई जा रही है। उनका लक्ष्य एकदम स्पष्ट है। ऐसे गांवों में प्रतिभाओं की पहचान करना, जहां कोचिंग की सुविधा कम है। उनके प्रयासों से कई खिलाड़ी जूनियर और सीनियर स्तर की टीमों में अपनी जगह बना रहे हैं। उनके समर्पण की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है।"

राजिंदर सिंह सीनियर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1958 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। बतौर डिफेंडर और पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ के रूप में अपनी पहचान रखने वाले राजिंदर 1980 में ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य तो थे ही, 1981-82 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 12 गोल किए थे।

खेल से संन्यास के बाद वह अपनी अकादमी के जरिए युवाओं को बेहतर हॉकी खिलाड़ी बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम में पीएम द्वारा राजिंदर सिंह का जिक्र किया जाना उनकी वर्षों से की जा रही कड़ी मेहनत का परिणाम है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब

एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब

एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

एशियन गेम्स 2026: लगातार चौथी जीत दर्ज कर शान से सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, जापान को 2-0 से हराया

एशियन गेम्स 2026: लगातार चौथी जीत दर्ज कर शान से सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, जापान को 2-0 से हराया

'आपके शानदार प्रदर्शन ने एक यादगार अध्याय लिखा है', गोल्ड मेडल जीतने पर अमित शाह ने भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को दी बधाई

'आपके शानदार प्रदर्शन ने एक यादगार अध्याय लिखा है', गोल्ड मेडल जीतने पर अमित शाह ने भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को दी बधाई

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, टीम को जिताने के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए तैयार हूं: विराट कोहली

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, टीम को जिताने के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए तैयार हूं: विराट कोहली

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से हराया

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से हराया

एशियन गेम्स 2026: अनाहत के बाद अभय सिंह ने भी बनाई फाइनल में जगह, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान को दी शिकस्त

एशियन गेम्स 2026: अनाहत के बाद अभय सिंह ने भी बनाई फाइनल में जगह, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान को दी शिकस्त