Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी से 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रशंसा पाने वाले राजिंदर सिंह सीनियर कौन हैं? • एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया • एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब • एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं • '36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा • 'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा' • 'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा • माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान • पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत • नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

मनोरंजन

'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा'

27 सितंबर, 2026 04:53 PM

मुंबई : एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने 'उत्तम क्षमा' के मौके पर सभी से माफी मांगी। बता दें कि 'उत्तम क्षमा' दिगंबर जैन परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

इस दौरान दिगंबर जैन समुदाय के लोग आध्यात्मिक चिंतन, पूजा-पाठ और उपवास के जरिए आत्मशुद्धि और आत्ममंथन पर जोर देते हैं। 'उत्तम क्षमा' पर लोगों से अपने जाने-अनजाने में हुए गलत व्यवहार के लिए माफी मांगना और दूसरों को माफ करना इस परंपरा का अहम हिस्सा है।

अंकिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मंदिर यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह पति विक्की के साथ नजर आईं। इस दौरान वह नारंगी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। इस खास मौके पर उन्होंने सभी लोगों से माफी मांगी।

तस्वीरें शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, ''साफ दिल के साथ हम उन सभी से माफी मांगते हैं, जिन्हें जाने-अनजाने हमारी वजह से किसी भी तरह की ठेस पहुंची हो। उत्तम क्षमा।''

अंकिता के इस पोस्ट पर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने मजेदार अंदाज में कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ''चल माफ किया,'' और साथ में लाफ्टर इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इससे पहले भी अलग-अलग त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। हाल ही में अंकिता ने अपने घर पर परिवार और दोस्तों के साथ गौरी-गणपति फेस्टिवल का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर भी उनके घर पहुंची थीं।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अंकिता एकता कपूर को गौरी स्थापना की परंपरा और इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताती दिखाई दीं। उन्होंने एकता को बताया कि महाराष्ट्र के घरों में गौरी मां के आगमन को बेहद खास माना जाता है। इस परंपरा के अनुसार गौरी मां अपने मायके आती हैं और कुछ समय वहां रहने के बाद अपने पुत्र भगवान गणेश के साथ वापस लौटती हैं। उनके वापस जाने को गौरी-गणपति विसर्जन के तौर पर मनाया जाता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा

'36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा

'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा

'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा

माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान

माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान

पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत

पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत

नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

पार्टी-इवेंट्स में हर जगह नजर नहीं आते अर्जुन बिजलानी, बताया क्यों रखते हैं दूरी

पार्टी-इवेंट्स में हर जगह नजर नहीं आते अर्जुन बिजलानी, बताया क्यों रखते हैं दूरी

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर