Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी से 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रशंसा पाने वाले राजिंदर सिंह सीनियर कौन हैं? • एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया • एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब • एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं • '36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा • 'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा' • 'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा • माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान • पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत • नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

मनोरंजन

'36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा

27 सितंबर, 2026 04:54 PM

मुंबई : एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चली आ रही तकरार अब 'राइज एंड फॉल 2' शो के अंदर भी देखने को मिल रही है। शो के दौरान होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से सीधे सवाल किया कि आखिर वह स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे हैं।

सहवाग ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई पुरानी बयानबाजी का जिक्र करते हुए शहजाद से पूछा कि बाहर वह स्वरा को लेकर काफी कुछ कहते रहे हैं, लेकिन शो में उनके सामने आने के बाद उनसे बात तक नहीं कर रहे।

वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में शहजाद से कहा, ''शहजाद सोशल मीडिया पर तो आपने स्वरा से कई बातें की हैं, कोशिश भी की और उन्हें प्रोवोक भी किया। अब जब वह अंदर आई हैं तो आपने बात ही नहीं की उनसे। आवाज बैठ गई है क्या?''

इस पर शहजाद ने जवाब देते हुए कहा, ''मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, लेकिन हां, यह बात जरूर है कि मैं नेगेटिविटी के साथ नहीं बैठता हूं। मांगोगे दूध तो दूंगा खीर और अगर करोगे उंगली तो दूंगा शब्दों से चीर।''

शहजाद ने जब कहा कि वह स्वरा को सिर्फ इग्नोर कर रहे हैं, तो एक्ट्रेस ने कहा कि किसी को इग्नोर करने का मतलब होता है उसे कोई भाव न देना, जबकि वह लगातार सोशल मीडिया पर उनके बारे में पोस्ट कर रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने कहा, ''सर, पता है क्या है, इग्नोर का मतलब क्या होता है? कि आप भाव नहीं देंगे। जब से शो अनाउंस हुआ है, तब से 36 ट्वीट कर दिए, 3-4 वीडियो बना दिए, 50 हजार मैसेज... पता नहीं.. अपने लिए वोट नहीं मांग रहे, इनकी टीम मेरे को कहां पहुंचाने के लिए वोट मांग रही है। ये इग्नोर नहीं होता। इग्नोर का मतलब भाव न देना होता है, जो मैं कर रही हूं।''

स्वरा की इस बात पर शहजाद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ हम हमेशा बोलेंगे, चाहे हमारे खिलाफ हो या न हो।'' इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और तीखी हो गई। शहजाद के बयान पर पलटवार करते हुए स्वरा ने कहा, ''चुनाव नहीं है, यह गेम है। इनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्ज्वल होने वाला नहीं है।''

स्वरा की इस टिप्पणी पर शहजाद ने भी जवाब देते हुए कहा, ''मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, आप अपने हसबैंड को जिता दीजिए।'' शो में दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बनिजय एशिया के सहयोग से 'राइज एंड फॉल सीजन 2' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है और इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज किए जाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा'

'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा'

'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा

'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा

माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान

माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान

पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत

पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत

नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

पार्टी-इवेंट्स में हर जगह नजर नहीं आते अर्जुन बिजलानी, बताया क्यों रखते हैं दूरी

पार्टी-इवेंट्स में हर जगह नजर नहीं आते अर्जुन बिजलानी, बताया क्यों रखते हैं दूरी

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर