Tuesday, August 04, 2026
BREAKING
E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी' प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं' 'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते' 'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव किडनी को उम्रभर स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह यूपी विधानसभा में 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, ऊर्जा-उद्योग और स्वास्थ्य पर बड़ा दांव 'राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस', चढ़ावा विवाद पर रिजिजू का खड़गे को जवाब उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की नई प्लानिंग, होर्मुज को हाईवे की तरह बनाने के लिए ओमान से कर रहा बातचीत

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में लिया हिस्सा

04 अगस्त, 2026 01:52 PM

मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NDA के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। यह बैठक संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित थे।

NCPI सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पहली बार पहुंचे
बैठक से पहले नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय भी संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग पहुंचे। बैठक से पहले उन्होंने कहा, “मैं आज पहली बार NDA संसदीय दल की बैठक में शामिल हो रहा हूं। मैं देश के सबसे वरिष्ठ सांसदों में से एक हूँ। NCPI में सभी एकजुट हैं।”

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह हुई NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले NCPI के तीन नेता—अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान—शामिल नहीं हुए थे। पार्टी ने मतभेद की अटकलों को खारिज करने की कोशिश की है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि ये तीनों सांसद भाजपा के नेतृत्व वाले NDA में शामिल नहीं होना चाहते। विधानसभा चुनावों में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के बीस बागी सांसदों ने पार्टी छोड़कर NCPI में शामिल होने की घोषणा की थी और कहा था कि वे NDA का समर्थन करेंगे।

मंत्रियों ने दिए संबोधन
बैठक का समापन केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गठबंधन के सांसदों को संबोधित करने के साथ हुआ। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के हालिया मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) की सफलता और रणनीतिक प्रभाव के बारे में पार्टी सदस्यों को अवगत कराया। वहीं, केंद्रीय पंचायती राज तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने देश के मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास, सरकारी पहलों और भविष्य के रोडमैप पर बात की।

ज्ञात हो, NDA की यह साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक तूफानी मानसून सत्र के दौरान हो रही है। इस सत्र में परीक्षा सुधार, छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष का विरोध और राम मंदिर चंदा मामला प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी'

E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी'

यूपी विधानसभा में 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, ऊर्जा-उद्योग और स्वास्थ्य पर बड़ा दांव

यूपी विधानसभा में 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, ऊर्जा-उद्योग और स्वास्थ्य पर बड़ा दांव

'राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस', चढ़ावा विवाद पर रिजिजू का खड़गे को जवाब

'राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस', चढ़ावा विवाद पर रिजिजू का खड़गे को जवाब

उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर

उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर

थाईलैंड-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्रियों को आईं चोटें

थाईलैंड-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्रियों को आईं चोटें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का पूर्वोत्तर दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का पूर्वोत्तर दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा

पीएम आवास की ओर प्रस्तावित मार्च रोकने की मांग, देशभर के वकीलों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

पीएम आवास की ओर प्रस्तावित मार्च रोकने की मांग, देशभर के वकीलों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

दो पहिया सड़क एम्बुलेंस, केंद्र सरकार योजना की शुरुआत करने पर कर रही काम

दो पहिया सड़क एम्बुलेंस, केंद्र सरकार योजना की शुरुआत करने पर कर रही काम

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पुडुचेरी के सीएम एन. रंगासामी को जन्मदिन की दी बधाई

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पुडुचेरी के सीएम एन. रंगासामी को जन्मदिन की दी बधाई

अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित

अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित