Tuesday, August 04, 2026
BREAKING
E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी' प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं' 'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते' 'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव किडनी को उम्रभर स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह यूपी विधानसभा में 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, ऊर्जा-उद्योग और स्वास्थ्य पर बड़ा दांव 'राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस', चढ़ावा विवाद पर रिजिजू का खड़गे को जवाब उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की नई प्लानिंग, होर्मुज को हाईवे की तरह बनाने के लिए ओमान से कर रहा बातचीत

राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित

04 अगस्त, 2026 01:53 PM

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील को भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित करने की घोषणा की है। यह राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि उसे अपना पहला रामसर स्थल प्राप्त हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस आर्द्रभूमि में 150 से अधिक वृक्ष प्रजातियां और 49 ऑर्किड प्रजातियां पाई जाती हैं, जो ग्लाव झील और इसके आसपास के परिदृश्य के पारिस्थितिक महत्व को रेखांकित करती हैं।

आपको बता दें, रामसर स्थल (Ramsar Site) अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि (Wetlands या नम भूमि) होती हैं, जिन्हें वैश्विक स्तर पर संरक्षित करने के लिए ‘रामसर कन्वेंशन’ के तहत सूची में शामिल किया जाता है। इसमें झीलें, दलदल, नदियां और मैंग्रोव जैसे जैव विविधता से भरपूर जलीय क्षेत्र शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस विकास को जैव विविधता संरक्षण, जल और जलवायु सुरक्षा तथा सतत आजीविका के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के रामसर नेटवर्क के उल्लेखनीय विस्तार पर प्रकाश डाला। यादव ने कहा, “2014 में 26 रामसर स्थलों से आज 101 तक की यह उल्लेखनीय यात्रा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे इस बात पर बल दिया कि प्रत्येक नया रामसर स्थल प्रकृति की रक्षा करने और इन महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों पर निर्भर समुदायों के हितों की रक्षा करने के भारत के संकल्प को और मजबूत करता है।

इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भारत रामसर स्थलों को नामित करने के मामले में 100 का आंकड़ा पार कर अपनी यात्रा जारी रखे हुए है।”

ग्लाव झील के जुड़ने से भारत में रामसर स्थलों की संख्या 101 हो गई है, जो देश के अमूल्य आर्द्रभूमि पारिस्थितिक तंत्रों के संरक्षण के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ज्ञात हो, कमलांग टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभ्यारण्य के अंतर्गत स्थित ग्लाव झील पूर्वी हिमालय में एक निर्मल मीठे पानी की झील है और जैव विविधता का एक प्रमुख केंद्र है। यह झील बारहमासी पहाड़ी धाराओं से पोषित होती है और चारों ओर घनी वनस्पति से घिरी हुई है, जो समृद्ध वनस्पति विविधता को संरक्षित करती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी'

E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी'

यूपी विधानसभा में 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, ऊर्जा-उद्योग और स्वास्थ्य पर बड़ा दांव

यूपी विधानसभा में 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, ऊर्जा-उद्योग और स्वास्थ्य पर बड़ा दांव

'राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस', चढ़ावा विवाद पर रिजिजू का खड़गे को जवाब

'राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस', चढ़ावा विवाद पर रिजिजू का खड़गे को जवाब

उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर

उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर

थाईलैंड-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्रियों को आईं चोटें

थाईलैंड-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्रियों को आईं चोटें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का पूर्वोत्तर दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का पूर्वोत्तर दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा

पीएम आवास की ओर प्रस्तावित मार्च रोकने की मांग, देशभर के वकीलों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

पीएम आवास की ओर प्रस्तावित मार्च रोकने की मांग, देशभर के वकीलों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

दो पहिया सड़क एम्बुलेंस, केंद्र सरकार योजना की शुरुआत करने पर कर रही काम

दो पहिया सड़क एम्बुलेंस, केंद्र सरकार योजना की शुरुआत करने पर कर रही काम

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पुडुचेरी के सीएम एन. रंगासामी को जन्मदिन की दी बधाई

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पुडुचेरी के सीएम एन. रंगासामी को जन्मदिन की दी बधाई

पीएम मोदी ने NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में लिया हिस्सा

पीएम मोदी ने NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में लिया हिस्सा