Tuesday, August 04, 2026
BREAKING
E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी' प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं' 'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते' 'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव किडनी को उम्रभर स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह यूपी विधानसभा में 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, ऊर्जा-उद्योग और स्वास्थ्य पर बड़ा दांव 'राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस', चढ़ावा विवाद पर रिजिजू का खड़गे को जवाब उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की नई प्लानिंग, होर्मुज को हाईवे की तरह बनाने के लिए ओमान से कर रहा बातचीत

मनोरंजन

कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते'

04 अगस्त, 2026 03:34 PM

मुंबई : भारतीय संगीत जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले महान गायक किशोर कुमार की आवाज आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसी हुई है। उनकी जयंती के मौके पर मशहूर गायक कुमार सानू ने एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने किशोर दा को भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसी आवाजें कभी खत्म नहीं होतीं, बल्कि हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहती हैं।

कुमार सानू ने इंस्टाग्राम पर किशोर कुमार की एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर साझा की, उन्हें याद करते हुए लिखा कि किशोर दा की आवाज़ लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा बन गई है। उनके गीतों ने लोगों को खुशी दी, दर्द में सहारा दिया और कई यादों को हमेशा के लिए संजो दिया।

कुमार सानू ने कैप्शन में लिखा, ''कुछ आवाजें सिर्फ हमारा मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि वे हमारी जिंदगी का संगीत बन जाती हैं। किशोर दा की जयंती पर मैं उन्हें अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ नमन करता हूं। एक गायक के तौर पर मैंने हमेशा उनकी जादुई आवाज के साथ-साथ हर गीत में डाली गई भावनाओं की भी प्रशंसा की है।''

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ''किशोर कुमार ने संगीत की दुनिया को यह सिखाया कि गायकी केवल सुरों और ताल का मेल नहीं होती, बल्कि असली गायकी वह होती है जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंचे। उनके गीतों में जो भावनाएं थीं, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत थीं। यही वजह है कि उनके गाने आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं और लोग उन्हें सुनकर पुरानी यादों से जुड़ जाते हैं।''

कुमार सानू ने आगे कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे किशोर कुमार के गीतों को सुनते हुए बड़ा होने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिला। किशोर दा जैसे महान कलाकार कभी अपने फैंस से दूर नहीं जाते। उनकी आवाज हर उस धुन में मौजूद रहती है, जिसे लोग आज भी गुनगुनाते हैं। उनकी यादें और उनके गीत हमेशा लोगों के साथ रहेंगे।''

कुमार सानू की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी और किशोर कुमार को याद किया। लोगों ने कहा कि किशोर दा की आवाज भारतीय संगीत की ऐसी विरासत है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

बता दें कि किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को हुआ था। वह भारतीय मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी कलाकारों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी आवाज से लोगों का दिल जीता, बल्कि अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान बनाई। किशोर कुमार ने अपने लंबे करियर में अलग-अलग भाषाओं और कई तरह की संगीत शैलियों में एक हजार से ज्यादा गीत गाए। उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 को 58 वर्ष की उम्र में हुआ था, लेकिन उनकी आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के बीच जिंदा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं'

प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं'

'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'विश्‍वनाथ एंड सन्स' मेरे करियर में एक नई पहचान लेकर आएगी, लंबे समय बाद निभाया ऐसा किरदार : अभिनेता सूर्या

'विश्‍वनाथ एंड सन्स' मेरे करियर में एक नई पहचान लेकर आएगी, लंबे समय बाद निभाया ऐसा किरदार : अभिनेता सूर्या

युवाओं को राज कुंद्रा की सलाह, बोले- 'ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो'

युवाओं को राज कुंद्रा की सलाह, बोले- 'ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो'

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

बेटी तारा के जन्मदिन पर भावुक हुए जय भानुशाली, बोले-'तुमने मेरी जिंदगी को एक खूबसूरत लव स्टोरी बना दिया'

बेटी तारा के जन्मदिन पर भावुक हुए जय भानुशाली, बोले-'तुमने मेरी जिंदगी को एक खूबसूरत लव स्टोरी बना दिया'

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया

यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया