Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवा बनेंगे विकसित भारत के सिपाही

12 जुलाई, 2025 10:15 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को 16वें रोजगार मेले के तहत देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने इन युवाओं को “राष्ट्र निर्माण का सिपाही” बताया और कहा कि उनकी नियुक्ति “बिना पर्ची, बिना खर्चे” की पारदर्शी प्रक्रिया का हिस्सा है। पीएम मोदी ने कहा कि यह रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत युवाओं को नौकरी के अवसर देना और भर्ती प्रक्रिया को तेज करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई इस पहल के अंतर्गत अब तक 10 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं।

इन नव-नियुक्त युवाओं की तैनाती रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं और औद्योगिक विकास जैसे विभिन्न विभागों में होगी। पीएम ने कहा, “विभाग अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन आपका उद्देश्य एक है- देश की सेवा और विकसित भारत का निर्माण।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अगले 20-25 वर्षों को अपने करियर और देश के विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ें। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले दशक में 90 करोड़ से अधिक लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है, जिससे न सिर्फ सामाजिक सुरक्षा बढ़ी, बल्कि लाखों नए रोजगार भी बने।

प्रधानमंत्री ने निजी क्षेत्र में रोजगार सृजन पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार ने हाल ही में ‘रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना’ को मंजूरी दी है, जिसके तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिससे करीब 3.5 करोड़ नए रोजगार बनने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने कहा, “भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है और यह हमारे युवाओं की मेहनत का ही परिणाम है।” रोजगार मेले में चयनित युवाओं को आगे के प्रशिक्षण के लिए iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध 1,400 से अधिक ई-लर्निंग कोर्स से भी जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपनी नौकरी में और दक्ष बन सकें।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं