Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

28 नवंबर, 2026 05:05 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी धार्मिक यात्रा की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह तमिलनाडु के मदुरै स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने तस्वीरों के साथ तमिल भाषा का एक भक्तिमय उद्घोष भी लिखा, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस पोस्ट पर प्रशंसकों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने तस्वीरों के बारे में बताया कि ये मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर की उनकी यात्रा की हैं। यह मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है और तमिलनाडु के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। उन्होंने कुछ माह पहले इस मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की थी। उस दौरान उन्होंने देशवासियों की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की थी।

इससे पहले 27 नवंबर को तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर दोबारा दीप प्रज्वलित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पीएम मोदी ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भगवान मुरुगन की जय। भगवान मुरुगन की जय। भगवान मुरुगन की जय।”

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे भगवान मुरुगन के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक विजय बताया। नितिन नवीन ने शुक्रवार को तिरुपरंकुंद्रम दीपथून में दीप प्रज्वलन के निर्देश देने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए इसे भगवान मुरुगन के प्रत्येक भक्त के लिए एक ऐतिहासिक विजय और देश की पवित्र परंपराओं को बनाए रखने के उनके अधिकार की पुष्टि बताया।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी पर स्थित दीपथून में दीप प्रज्वलन की सुविधा प्रदान करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से यह पुनः सिद्ध होता है कि प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग धार्मिक परंपराओं को कमजोर करने या भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकता है। कोई भी राजनीतिक षड्यंत्र भारत की पवित्र परंपराओं को नहीं रोक सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक बार फिर निर्देश दिया कि शनिवार को दीपथून में कार्तिकई दीपम का दीप प्रज्वलित किया जाए। कोर्ट ने पाया कि तमिलनाडु के अधिकारियों ने विवादित स्तंभ पर अनुष्ठान की अनुमति देने वाले अपने पूर्व आदेश का प्रथमदृष्टया 'जानबूझकर उल्लंघन' किया था।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग