Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report

राष्ट्रीय

पीएम मोदी की दूरदृष्टिता और नेतृत्व के चलते भारत के विश्वविद्यालयों का ग्लोबल रैंकिंग में निरंतर हो रहा सुधार: धर्मेंद्र प्रधान

17 जुलाई, 2025 05:07 PM

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ गुरुग्राम में साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के भारत परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्व की प्रतिष्ठित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों की उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टिता और नेतृत्व के चलते भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन से संभव हो पाया है। वे बुधवार को यहां सेक्टर-59 में इंग्लैंड की साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। 

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, यूजीसी चेयरमैन विनीत जोशी, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर लार्ड पटेल, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट माक्र्स स्मिथ मौजूद रहे।

वर्ष 2014 में क्यूएस रैंकिंग में केवल 11 भारतीय विश्वविद्यालय, अब 54 हैं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वर्ष 2014 में क्यूएस रैंकिंग में केवल 11 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल थे। वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 54 तक पहुंच गई है। यह परिवर्तन भारतीय शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। 

वैश्विक स्तर की 17 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज को भारत में अपने पूर्ण कैंपस स्थापित करने की अनुमति दी 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने वैश्विक स्तर की 17 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज को भारत में अपने पूर्ण कैंपस स्थापित करने की अनुमति दी है। इनमें से तीन यूनिवर्सिटीज में शैक्षणिक सत्र आरंभ हो चुका है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटीज को एनसीआर सहित देश की प्रमुख मेट्रो सिटीज में खोला जाएगा

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि देश में आने वाली इन अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटीज को एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) सहित देश की प्रमुख मेट्रो सिटीज में खोला जाएगा, ताकि देश के अधिक से अधिक युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने आह्वान किया कि विश्वबन्धु बनकर एक साथ जीवन में सभी आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बधाई के पात्र हैं जो मित्रता पूर्ण व्यवहार के साथ बेहतर माहौल प्रदान कर रहे हैं।

भारत वैश्विक ज्ञान केंद्र

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत को शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो पुष्पगिरि और नालंदा से लेकर गुरुग्राम तक की प्राचीन बौद्धिक विरासत को पुनर्जनन कर रहा है। उन्होंने विश्व के अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों को भारत में नवाचार, अनुसंधान और शिक्षा के लिए सह-निर्माण करने का निमंत्रण दिया।

आधुनिक भारत व आधुनिक ब्रिटेन आगे बढ़ रहा: लिंडी कैमेरून

वहीं समारोह में भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमेरून ने कहा कि इंग्लैंड की प्रतिष्ठित साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के पूर्ण परिसर का हरियाणा में शुभारंभ इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को आधुनिक भारत और आधुनिक ब्रिटेन एक सकारात्मक व सार्थक दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय विद्यार्थियों को अब अपने ही देश में वैश्विक स्तर की ब्रिटिश शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की शिक्षा सुलभ होगी और विदेश जाकर अध्ययन करने की आवश्यकता भी कम होगी। 

उद्घाटन समारोह में विधायक बिमला चौधरी, मुकेश शर्मा, तेजपाल तंवर, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

 
 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा