Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

फीचर

पीएम मोदी की अगुवाई में बढ़ा प्रवासी भारतीयों का सम्मान: गायिका मीता रवींद्र कुमार कराहे

09 जुलाई, 2025 03:10 PM

ब्राजील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में गीत गाने वाली शास्त्रीय संगीत गायिका मीता रवींद्र कुमार कराहे ने बुधवार को कहा कि आज की तारीख में पूरी दुनिया में प्रवासी भारतीयों को सम्मान की नजरों से देखा जा रहा है। यह सब कुछ प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व की वजह से ही मुमकिन हो पाया है। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है और इसी का नतीजा है कि हम भारतीयों को देखने का नजरिया भी बदला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को देखने का बदला नजरिया उन्होंने कहा कि मैं ब्राजील में पिछले 53 सालों से रह रही हूं। मैं यहां पर 1973 में आई थी और मैंने यह महसूस किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को देखने का नजरिया बदला है। आज लोग हिंदुस्तानियों को सम्मान की नजरों से देख रहे हैं।

भारत और ब्राजील की संस्कृति आपस में काफी मिलती-जुलती 

उन्होंने कहा कि मैं इतने सालों से ब्राजील में रह रही हूं। लेकिन, यकीन मानिए मुझे आज तक ऐसा नहीं लगा कि मैं हिंदुस्तान से दूर हूं। इसका मुख्य कारण यह है कि दोनों ही देशों की संस्कृति आपस में काफी मिलती जुलती है। दोनों में बहुत समानताएं हैं। इस देश में मुझे अपनापन लगता है। मुझे यहां के लोगों ने बहुत प्यार दिया है।

वह अपने शास्त्रीय संगीत के सफर के बारे में भी बताती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बचपन से ही शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। माणिक वर्मा, लक्ष्मी शंकर जी, पंडित प्रभाकर कारेकर जी मेरे गुरु रहे हैं, जिनसे मैंने शास्त्रीय संगीत सीखा है।

पीएम मोदी से हुई अपनी मुलाकात के बारे में मीता ने कही यह बात

मीता रवींद्र कुमार कराहे प्रधानमंत्री मोदी से हुई अपनी मुलाकात के बारे में भी बताती हैं। मेरी प्रधानमंत्री से दूर से ही मुलाकात हुई। मैंने उन्हें हाथ हिलाकर अभिवादन किया और बताया कि कल मैं आपके स्वागत में गाने जा रही हूं, तो वह मुस्कुरा दिए।

मीता रवींद्र कुमार कराहे ने कहा- ‘ब्राजील सरकार ने मुझसे संपर्क किया और मुझे गाने के लिए कहा’

साथ ही, मीता रवींद्र कराहे यह भी बताती हैं कि आखिर उन्हें कैसे प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए गाने का मौका मिला। ब्राजील सरकार चाहती थी कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए उनके ही देश का कोई नागरिक हो और संगीत ऐसा होना चाहिए, जो विशेषतौर पर प्रधानमंत्री मोदी को पसंद हो। इसके बाद ब्राजील सरकार ने मुझसे संपर्क किया और मुझे गाने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि ब्राजील में कई ऐसे लोग हैं, जो संस्कृत भाषा को सीखने के इच्छुक हैं। लेकिन, हमारी संस्कृत भाषा जटिल होने की वजह से यहां के लोगों को सीखने में समस्या होती है। लेकिन, मुझे यह जानकर शुरुआती दौर में काफी हैरानी हुई थी कि आखिर यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे संस्कृत सीखने को लेकर इच्छुक हो सकते हैं। लिहाजा, मेरी कोशिश रहती है कि मैं आसान तरीके से लोगों को संस्कृत भाषा सिखाऊं। यही नहीं, यहां पर कई ऐसे लोग हैं, जो भारत में जाकर संस्कृत सीखना चाहते हैं। मेरी कोशिश रहती है कि पहले मैं यहां के लोगों को संस्कृत भाषा का बुनियादी ज्ञान दूं, ताकि जब वो भारत जाए, तो उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

उन्होंने कहा कि जब मैं भजन गा रही थी, तो मंच पर दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्ष मौजूद थे। उनकी इच्छा थी कि मैं राम भजन गाऊं, मैंने गाया। इसके बाद मुझे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप इतना अच्छा राम भजन गाती हैं, तो अयोध्या आइए। मैं आपको आमंत्रित करता हूं।

 

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

गर्मियों में बेहद फायदेमंद परवल, कई फायदों का खजाना

गर्मियों में बेहद फायदेमंद परवल, कई फायदों का खजाना

वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज

वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता