Friday, October 02, 2026
BREAKING
• 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज • ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

धर्म

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

27 सितंबर, 2026 04:33 PM

भाद्रपद पूर्णिमा खत्म होने के बाद पितृपक्ष शुरू हो गया है। हिंदू परंपरा के मुताबिक, इस दौरान अपने पूर्वजों के नाम से तर्पण करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में पितृ तीर्थों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती नजर आ रही है। हरियाणा का कुरुक्षेत्र भी ऐसे ही प्रमुख धार्मिक क्षेत्रों में शामिल है, जहां सरस्वती नदी और प्राचीन तीर्थों से जुड़ी मान्यताओं के कारण पितृ कर्म का खास महत्व है।

कुरुक्षेत्र से लेकर पेहोवा तक ऐसी कई जगह हैं, जहां लोग अपने पूर्वजों को जल अर्पित करते हैं, पिंडदान करते हैं और उनकी शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अनुसार पेहोवा को पृथूदक तीर्थ कहा जाता है। यह सरस्वती नदी के किनारे बसा प्रमुख तीर्थ है और महाभारत में इसे कुरुक्षेत्र के तीर्थों में बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। पौराणिक मान्यता है कि महाराज पृथु ने अपने पितरों के लिए यहां जल अर्पित किया था और इसी वजह से इस स्थान का नाम पृथूदक पड़ा। इस तीर्थ का जिक्र महाभारत के अलावा और वायु पुराण में भी मिलता है।

पृथूदक की धार्मिक मान्यताएं श्राद्ध, तर्पण और दूसरे कर्मकांडों से जोड़ती हैं। पितृ पक्ष में जब लोग अपने पूर्वजों को याद करते हुए जल अर्पित और अन्न दान करते हैं, तो इसमें परिवार की पिछली पीढ़ियों के प्रति कृतज्ञता जताने का भाव शामिल होता है।

पृथूदक के अलावा कुरुक्षेत्र का सन्निहित सरोवर भी पितृ कर्म के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह कुरुक्षेत्र से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हरियाणा पर्यटन के अनुसार मान्यता है कि अमावस्या के दिन यहां सभी तीर्थों का समागम होता है। सन्निहित सरोवर एक ऐसी जगह है, जहां अमावस्या और सूर्य ग्रहण के समय सात पवित्र नदियों का जल एकत्र होता है। इसी वजह से इस सरोवर में स्नान और धार्मिक अनुष्ठान का विशेष महत्व माना जाता है।

हरियाणा पर्यटन के अनुसार, यहां सूर्य ग्रहण के समय बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। सन्निहित सरोवर के घाटों पर श्रद्धालु स्नान के साथ पूजा-पाठ और पितरों के लिए किए जाने वाली पूजा-पाठ करते हैं।

पितृ तीर्थों की लिस्ट में पिण्डास्क नाम का भी उल्लेख मिलता है। यहां पितृ पक्ष और अमावस्या जैसे मौकों पर श्रद्धालु स्नान, पिंडदान और तर्पण करने आते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इसका संबंध महाभारत काल और पांडवों से जोड़ा जाता है। इसलिए इसे 'पिण्डास्क' और 'पिंड तारक तीर्थ' जैसे नामों से भी जाना जाता है।

 

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

‘जय कन्हैया लाल की’ : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

‘जय कन्हैया लाल की’ : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

कृष्ण-सुदामा : मित्रता, करुणा और निष्काम प्रेम की अलौकिक गाथा

कृष्ण-सुदामा : मित्रता, करुणा और निष्काम प्रेम की अलौकिक गाथा

कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन

कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम