Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार; तीन युवकों की मौ*त, चालक फरार • पोर्टल से नहीं, खेतों तक पानी-बिजली पहुंचाने और समय पर भुगतान से होगा किसानों का भला : सैलजा • मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मांगें जायज, युवा कांग्रेस उनके साथ खड़ी है : निशित कटारिया • पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान • पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज • हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट, 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार; 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी • जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार • धान की खरीद बंद होने पर भड़के किसान और आढ़ती, मोहाली नेशनल हाईवे किया जाम • पालने में आई एक और नन्ही परी, प्रशासन ने बचाई जान, 198 बच्चों तक पहुंची मदद • चुनावों से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, चन्नी शुरू करने जा रहे बड़ी मुहिम

पंजाब

पालने में आई एक और नन्ही परी, प्रशासन ने बचाई जान, 198 बच्चों तक पहुंची मदद

10 नवंबर, 2026 05:27 PM

अमृतसर : जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा स्थापित पालने में एक बार फिर नवजात बच्ची की किलकारियां गूंजी हैं। गत 5 नवंबर को पालने में एक नवजात बच्ची आई है, जिसके साथ ही अब तक पालने के माध्यम से आए बच्चों की संख्या 198 हो गई है। बच्ची की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान रेड क्रॉस सोसायटी, अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. के नेतृत्व में परवती देवी अस्पताल में उसका उपचार और आवश्यक चिकित्सा देखभाल करवाई गई। चिकित्सकीय जांच के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई।


बच्ची के स्वास्थ्य और सुरक्षित देखभाल के लिए डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने परवती देवी अस्पताल के स्टाफ द्वारा निभाई गई सेवा की सराहना की। चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी द्वारा बच्ची का नाम सीता रखा गया है। बच्ची को बेहतर देखभाल, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामी गंगा नंद भूरी वाले फाउंडेशन धाम, गांव तलवंडी खुर्द, लुधियाना भेजा गया है। इस अवसर पर श्रीमती हरप्रीत कौर, लेडी प्रधान, रेड क्रॉस सोसायटी तथा श्रीमती पल्लवी मिश्रा, आई.ए.एस., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-सीनियर उप प्रधान, रेड क्रॉस सोसायटी ने बच्ची के अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा स्थापित पालने के माध्यम से अब तक 198 बच्चों को सुरक्षा और देखभाल प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे के जीवन की रक्षा करना तथा उसे सुरक्षित वातावरण और बेहतर भविष्य के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में नवजात बच्चों को लावारिस छोड़ने की बजाय पालने में छोड़ा जाए, ताकि उनकी जान और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर श्री सैमसन मसीह, कार्यकारी सचिव, रेड क्रॉस सोसायटी, अमृतसर ने भी बच्ची के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि C.A.R.A. के माध्यम से बच्ची की देखभाल और गोद लेने की प्रक्रिया संबंधी अगली कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्ची की सुरक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान

पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 12 तारीख से शुरू होगा प्रचार अभियान

पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज

पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज

जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9  से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे,  AQI 500 के पार

जहरीली हुई हवा! दिवाली पर रात 9 से तड़के 3 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, AQI 500 के पार

धान की खरीद बंद होने पर भड़के किसान और आढ़ती, मोहाली नेशनल हाईवे किया जाम

धान की खरीद बंद होने पर भड़के किसान और आढ़ती, मोहाली नेशनल हाईवे किया जाम

चुनावों से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, चन्नी शुरू करने जा रहे बड़ी मुहिम

चुनावों से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, चन्नी शुरू करने जा रहे बड़ी मुहिम

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर

भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर

अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और 1.986 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

पंजाब: जालंधर में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार

पटियाला में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, एक्यूआई 221 के पार