Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

बाज़ार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच कीमती धातुओं में गिरावट, सोना और चांदी 1.4 प्रतिशत फिसले

10 जून, 2026 04:14 PM

मुंबई : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के चलते बुधवार के सत्र में एक बार फिर कीमती धातुओं यानी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर अगस्त वायदा सोना 1,49,926 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुलकर करीब 2 प्रतिशत गिरकर 1,49,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स सिल्वर जुलाई वायदा 2,34,009 रुपए प्रति किलोग्राम खुलकर करीब 2 प्रतिशत तक फिसलकर 2,33,400 रुपए के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गई।

वहीं, खबर लिखे जाने तक (सुबह 11.15 बजे के करीब) एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1.41 प्रतिशत यानी 2,154 रुपए की गिरावट के साथ 1,50,289 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, तो वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 1.40 प्रतिशत यानी 3,328 रुपए की गिरावट के साथ 2,35,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, बीते मंगलवार को 999 प्यूरिटी वाला सोना 1,52,519 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जबकि 999 प्यूरिटी वाली चांदी की कीमत 2,45,938 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

ध्यान देने वाली बात है कि बीते कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर चांदी जहां अपने ऑल टाइम हाई 4,57,328 रुपए से 2.21 लाख रुपए नीचे आ चुकी है, वहीं सोना अपने ऑल टाइम हाई 2,04,375 रुपए से 53,700 रुपए से ज्यादा फिसल चुका है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड के लिए फिलहाल 1,52,000 रुपए का स्तर इमीडिएट रेजिस्टेंस है। यदि सोना इस स्तर के ऊपर मजबूती से टिकता है, तो इसमें तेजी का रुख मजबूत हो सकता है, और कीमतें 1,54,000-1,55,000 रुपए के दायरे तक पहुंच सकती हैं।

वहीं दूसरी ओर, यदि कीमत 1,49,500-1,49,000 रुपए के स्तर से नीचे फिसलती है, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और सोना 1,48,000 रुपए के आसपास के सपोर्ट जोन की ओर जा सकता है।

एमसीएक्स चांदी के लिए, ऊपरी स्तर पर 2,38,000-2,40,000 रुपए का दायरा इमीडिएट रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहा है। यदि चांदी इस रेंज के ऊपर मजबूती से निकलती है, तो इसमें रिकवरी देखने को मिल सकती है और कीमतें 2,45,000 रुपए और उसके बाद 2,48,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकती हैं।

हालांकि, यदि चांदी 2,32,000 रुपए के सपोर्ट स्तर से नीचे जाती है, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और कीमतें 2,28,000 रुपए से 2,25,000 रुपए के स्तर तक गिर सकती हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार