Wednesday, June 10, 2026
BREAKING
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी पीएम मोदी का ज्ञान, नेतृत्व और समर्पण अद्वितीय : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर फोकस, हैदराबाद में जुटेंगे उद्योग जगत के दिग्गज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी को ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई सिलेंडर पर प्रतिदिन सिर्फ 30 पैसे का पड़ा असर, विपक्ष फैला रहा है भ्रम: हरदीप सिंह पुरी भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नाइजीरियाई राष्ट्रपति और अमेरिकी राजदूत ने पीएम मोदी को दी बधाई रिकॉर्ड कार्यकाल पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी एनसीआर के मौसम ने बदली करवट: गरज-चमक, आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी

बाज़ार

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार संभला, सेंसेक्स 360 अंक से अधिक उछला

10 जून, 2026 12:51 PM

पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ने के कारण वैश्विक बाजार में मिले मिले-जुले संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मिश्रित रुख के साथ खुला।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,918.76 से 69.51 अंक चढ़कर 73,988.27 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,242.10 से 8.15 अंक गिरकर 23,233.95 पर खुला। हालांकि बाद में दोनों प्रमुख बेंचमार्कों में बढ़त देखने को मिली।

खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.37 बजे के करीब) सेंसेक्स 361.29 अंकों यानी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,280.05 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 92.20 (0.40 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 23,334.30 पर ट्रेड करता नजर आया।

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.15 प्रतिशत तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि शुरुआती कारोबार में दोनों में मामूली बढ़त देखने को मिली थी।

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी एफएमसीजी में 1.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और इसने अन्य सेक्टर्स से सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 50 इंडेक्स में एचयूएल, नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर, कोटक बैंक, ट्रेंट, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई, जबकि इसके विपरीत हिंडाल्को के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही टीएमपीवी, कोल इंडिया, इटरनल, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और एमएंडएम के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

निफ्टी 23,100-23,000 के महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार में रिकवरी की संभावना बनी रहेगी। ऊपर की ओर 23,500-23,600 का स्तर सबसे महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस माना जा रहा है। यदि निफ्टी इस दायरे के ऊपर मजबूती से टिकता है तो आने वाले दिनों में 23,800 से 24,000 तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

बाजार की अस्थिरता को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स भी 8.53 प्रतिशत गिरकर 15.57 पर आ गया है। यह संकेत देता है कि निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है और बाजार में भरोसा बढ़ रहा है। हालांकि उनका कहना है कि तेजी का मजबूत माहौल बनने के लिए वीआईएक्स का 15 के नीचे टिकना जरूरी होगा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 22,907 करोड़ रुपए का निवेश

मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 22,907 करोड़ रुपए का निवेश

भारत का फार्मास्युटिकल क्षेत्र किफायती स्वास्थ्य सेवा और वैश्विक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक : पीयूष गोयल

भारत का फार्मास्युटिकल क्षेत्र किफायती स्वास्थ्य सेवा और वैश्विक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक : पीयूष गोयल

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त

Sone-Chandi ka bhav: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोने-चांदी, MCX पर ₹1,54,800 से फिसला सोने का भाव

Sone-Chandi ka bhav: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोने-चांदी, MCX पर ₹1,54,800 से फिसला सोने का भाव

दिल्ली : घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी, तेल कंपनियों ने 29 रुपए बढ़ाए दाम

दिल्ली : घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी, तेल कंपनियों ने 29 रुपए बढ़ाए दाम

एआई ट्रेड कम होने के शुरुआती संकेत, भारत में विदेश निवेश प्रवाह में हो सकता है सुधार

एआई ट्रेड कम होने के शुरुआती संकेत, भारत में विदेश निवेश प्रवाह में हो सकता है सुधार

देश के तेज आर्थिक विकास के लिए मोदी सरकार सुधारों के प्रति प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

देश के तेज आर्थिक विकास के लिए मोदी सरकार सुधारों के प्रति प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारत की विकास की गति मजबूत, केंद्र सरकार जीवन को आसान और व्यापार को सुगम बनाने पर कर रही फोकस : पीएम मोदी

भारत की विकास की गति मजबूत, केंद्र सरकार जीवन को आसान और व्यापार को सुगम बनाने पर कर रही फोकस : पीएम मोदी

आरबीआई के फैसलों के बाद आ सकता है 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई के फैसलों के बाद आ सकता है 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो : एसबीआई रिपोर्ट

वैश्विक तनावों के बीच लगातार दूसरे सप्ताह गिरा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई 0.70 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

वैश्विक तनावों के बीच लगातार दूसरे सप्ताह गिरा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई 0.70 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट