Tuesday, June 02, 2026
BREAKING
पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, एसबीएस नगर से रॉबी कांग बने जिला प्रभारी पंजाब कांग्रेस में महामंथन : 4 दिन में दूसरी हाई-लेवल मीटिंग, सोशल इंजीनियरिंग का कैलकुलेटर और कैप्टन की घर वापसी की सुगबुगाहट पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज ट्रेन चार साल बाद पटरी पर लौटी, पंजाब-हिमाचल का रेल संपर्क बहाल इस वर्ष हरियाणा में अनाज भंडारण के लिए 20 लाख मीट्रिक टन क्षमता के नए गोदाम बनाए जाएंगे: मुख्यमंत्री सैनी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : आरती सिंह राव नफे सिंह लाहली वैश्य समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें : अशोक बुवानीवाला गरीब, मजदूर और आमजन की आवाज उठाना देशद्रोह है तो हम सब देशद्रोही हैं : राव नरेंद्र सिंह कुमारी सैलजा उत्तराखंड दौरे पर, राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की प्राप्ति में तेलंगाना और हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल घोष हरियाणा में 16,552 मेगावाट से अधिक बिजली उपलब्ध, उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध आपूर्ति : अनिल विज

पंजाब

पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज ट्रेन चार साल बाद पटरी पर लौटी, पंजाब-हिमाचल का रेल संपर्क बहाल

02 जून, 2026 07:59 PM

पठानकोट : पंजाब के पठानकोट को हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक नैरोगेज रेल सेवा चार साल बाद एक बार फिर शुरू हो गई है। चक्की दरिया पर बने रेलवे पुल के पुनर्निर्माण के बाद रेल संचालन बहाल होने से पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच टूटा हुआ रेल संपर्क फिर से जुड़ गया है। इस बहुप्रतीक्षित सेवा की शुरुआत से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है। दरअसल, 2022 में भारी बारिश और बाढ़ के दौरान चक्की दरिया पर बना रेलवे पुल तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के कारण पठानकोट-जोगिंदर नगर रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके चलते पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क पूरी तरह से टूट गया था और यात्रियों को सड़क मार्ग से सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। लगातार चार वर्षों तक चले निर्माण कार्य के बाद अब चक्की दरिया पर नया रेलवे पुल तैयार हो गया है। पुल के निर्माण के साथ ही रेल ट्रैक को फिर से बहाल कर दिया गया है और आज से ट्रेन सेवा का औपचारिक संचालन शुरू कर दिया गया। इस अवसर पर यात्रियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पठानकोट से हिमाचल की खूबसूरत वादियों तक जाने वाला यह नेरोगेज रेलमार्ग अपने प्राकृतिक दृश्यों और मनमोहक पहाड़ी रास्तों के लिए प्रसिद्ध है। ट्रेन सेवा शुरू होने से एक बार फिर पर्यटक सफर के दौरान हिमाचल की वादियों, पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे।

ट्रेन के संचालन बहाल होने पर खुशी जताते हुए यात्रियों ने कहा कि पिछले चार वर्षों से ट्रेन सेवा बंद होने के कारण उन्हें बसों और अन्य वाहनों से यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे समय और पैसे दोनों अधिक खर्च होते थे। अब ट्रेन शुरू होने से कम खर्च में आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध हो गया है। यात्रियों का कहना है कि रेल सेवा बहाल होने से रोजमर्रा के कामकाज आसान होंगे और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि रेल संपर्क बहाल होने से पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

एक यात्री ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो गई है। बस से सफर करना मुश्किल और असुविधाजनक था। ट्रेन का यह सफर कहीं ज्यादा बेहतर है और यात्रियों को रास्ते में पड़ने वाले खूबसूरत नजारों और जगहों का आनंद लेने का मौका मिलता है। बस के मुकाबले इस ट्रेन का किराया भी काफी कम है। ट्रेन में महज 25 रुपए का किराया लगता है। एक अन्य यात्री ने कहा कि इस ट्रेन के दोबारा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है।

एक महिला सैलानी ने कहा कि इस ट्रेन से मैं पहली बार सफर कर रही हूं। हम ज्वाला जी जा रहे हैं। पहली बार सफर कर रही हूं तो काफी उत्साहित हूं। सफर के दौरान रास्ते में काफी हसीन बादियां देखने को मिलेंगी।
लोको पायलट जसपाल सिंह ने कहा कि यह ट्रेन सेवा जारी रहनी चाहिए, क्योंकि इससे लोगों को फायदा होता है। यह व्यापार को बढ़ावा देने में मदद करती है और पर्यटन को भी सहारा देती है, जिससे इस क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और व्यवसायों, दोनों को लाभ पहुंचता है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, एसबीएस नगर से रॉबी कांग बने जिला प्रभारी

पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, एसबीएस नगर से रॉबी कांग बने जिला प्रभारी

पंजाब कांग्रेस में महामंथन : 4 दिन में दूसरी हाई-लेवल मीटिंग, सोशल इंजीनियरिंग का कैलकुलेटर और कैप्टन की घर वापसी की सुगबुगाहट

पंजाब कांग्रेस में महामंथन : 4 दिन में दूसरी हाई-लेवल मीटिंग, सोशल इंजीनियरिंग का कैलकुलेटर और कैप्टन की घर वापसी की सुगबुगाहट

पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत

पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात; समयबद्ध तरीके से मांगों के समाधान का दिया भरोसा

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात; समयबद्ध तरीके से मांगों के समाधान का दिया भरोसा

गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 221 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 221 गिरफ्तार

ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल होंगे सौर ऊर्जा से लैस; 661 सरकारी इमारतों पर भी लगेंगे 18.6 मेगावाट के सोलर प्लांट : अमन अरोड़ा

विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल होंगे सौर ऊर्जा से लैस; 661 सरकारी इमारतों पर भी लगेंगे 18.6 मेगावाट के सोलर प्लांट : अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 132वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 446 स्थानों पर छापेमारी; 192 गिरफ्तार

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 132वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 446 स्थानों पर छापेमारी; 192 गिरफ्तार