Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, एसबीएस नगर से रॉबी कांग बने जिला प्रभारी

02 जून, 2026 08:10 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में आगामी शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शाम चौरासी, दीनानगर, गुरदासपुर और कादियां नगर परिषद क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी सूची में अनुसूचित जाति (एससी), महिला, एससी महिला, पिछड़ा वर्ग (बीसी) और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, शाम चौरासी नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से हरभजन कौर, वार्ड 2 से मिंदो, वार्ड 3 से रविंदर कुमार, वार्ड 4 से कुलविंदर कौर, वार्ड 5 से निर्मल कुमार, वार्ड 6 से रणदीर सिंह फ्लोरा, वार्ड 7 से हरमेश कुमार, वार्ड 8 से पूजा रानी और वार्ड 9 से उषा सहोता को उम्मीदवार बनाया गया है।


इनके अलावा दीनानगर नगर परिषद के लिए वार्ड नंबर 1 से प्रदीप कुमार, वार्ड 2 से रीता देवी, वार्ड 3 से सुमन बाला, वार्ड 4 से परवीन कुमारी, वार्ड 5 से सरबजीत सिंह, वार्ड 6 से सुमन कुमारी, वार्ड 7 से भारती और वार्ड 8 से सरोज को टिकट दिया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 9 से पिंदरपाल सिंह, वार्ड 10 से पूजा देवी (एससी महिला), वार्ड 11 से राजिंदर कुमार, वार्ड 12 से पूनम महाजन, वार्ड 13 से राजिंदर कुमार, वार्ड 14 से दर्शन कौर और वार्ड 15 से मदन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है।


गुरदासपुर नगर परिषद में भी आप ने सभी प्रमुख वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने वार्ड नंबर 1 से विशाल चौधरी, वार्ड 2 से सुखविंदर कौर, वार्ड 3 से संजीव कुमार, वार्ड 4 से नरिंदर जीत, वार्ड 5 से शरणजीत सिंह, वार्ड 6 से हरजिंदर कौर, वार्ड 7 से दविंदर सिंह, वार्ड 8 से पलविंदर कौर, वार्ड 9 से योगेश शर्मा और वार्ड 10 से सुधा को मैदान में उतारा है।


वहीं वार्ड नंबर 11 से हितेश महाजन, वार्ड 12 से हरजीत कौर, वार्ड 13 से साहिल, वार्ड 14 से जैल मसीह, वार्ड 15 से गगन महाजन, वार्ड 16 से अनु महाजन, वार्ड 17 से रूपेश कुमार, वार्ड 18 से रचना, वार्ड 19 से नरिंदर भास्कर, वार्ड 20 से ज्योति, वार्ड 21 से संदीप कुमार, वार्ड 22 से आशा रानी, वार्ड 23 से सुरेश चंदर, वार्ड 24 से सीमा कुमारी, वार्ड 25 से ऋषि कांत, वार्ड 26 से रितिका भनोट, वार्ड 27 से मनदीप सरमल, वार्ड 28 से कमला देवी तथा वार्ड 29 से इंदु बाला को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने इस क्षेत्र में सामाजिक संतुलन और स्थानीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।


नगर परिषद कादियां के लिए भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। वार्ड नंबर 1 से तरिंदर कुमार, वार्ड 2 से शरणजीत कौर, वार्ड 3 से पवन कुमार, वार्ड 4 से सोनिया रानी, वार्ड 5 से मनजीत सिंह, वार्ड 7 से अजय, वार्ड 8 से दलजीत कौर, वार्ड 9 से बबीता खोसला, वार्ड 10 से पूजा, वार्ड 11 से कुलविंदर सिंह, वार्ड 12 से पालवी, वार्ड 13 से गुरमेज सिंह, वार्ड 14 से पूजा रानी और वार्ड 15 से कुलवंत कौर को उम्मीदवार बनाया गया है।
चुनावी प्रक्रिया के साथ ही पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव किया है। पार्टी ने शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) जिले के लिए रॉबी कांग को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट