Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

पंचकूला: 68 करोड़ के गबन मामले में एक और गिरफ्तारी, विजिलेंस टीम ने यश बिंदल को किया गिरफ्तार

13 जुलाई, 2025 04:29 PM

पंचकूला/चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस), पंचकूला ने 68 करोड़ रुपये के बड़े गबन मामले में एक और गिरफ्तारी करते हुए यश बिंदल पुत्र ज्ञान चंद बिंदल, निवासी मकान नंबर 815, सेक्टर 10, पंचकूला को हिरासत में लिया है। यश बिंदल एक प्राइवेट व्यक्ति है और उसकी गिरफ्तारी जांच के दौरान मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर की गई। उसे 13 जुलाई को पंचकूला स्थित माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला वर्ष 2015 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकूला से जुड़ा है। अधिकारियों की अनुमति के बिना एक साजिश के तहत पंजाब नेशनल बैंक, मनीमाजरा, चंडीगढ़ में विभागीय बैंक खाता (नं. 1183002100026639) खोला गया। इसके बाद 2015 से 2019 के बीच HSVP गुरुग्राम और पंचकूला कार्यालयों से लगभग ₹68 करोड़ की सरकारी राशि इस खाते में अवैध रूप से ट्रांसफर की गई।

जांच के अनुसार, उस समय के वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुनील बंसल ने अपने सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले, 27 फरवरी 2019 को यह बैंक खाता बंद करवा दिया था। सरकारी धन को विभिन्न प्राइवेट व्यक्तियों के खातों में स्थानांतरित कर उसका गबन किया गया।

अब तक हुई कार्रवाई
इस प्रकरण में दर्ज FIR नं. 116 (7 मार्च 2023) थाना सेक्टर-7, पंचकूला में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120-B के तहत मामला दर्ज किया गया था।
नवंबर 2023 में इसकी जांच विजिलेंस को सौंपी गई थी।
अब तक इस केस में विजय कुमार, मनोज कुमार सिंगला, सुनील गर्ग (सभी प्राइवेट व्यक्ति) और सुनील बंसल (तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी, HSVP) को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यश बिंदल के खाते में पंजाब नेशनल बैंक, मनीमाजरा से ₹48 लाख की ट्रांजैक्शन ट्रेस की गई है।
बैंक अधिकारियों पर भी बढ़ी निगरानी
विजिलेंस ब्यूरो अब इस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक मनीमाजरा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक व अन्य संबंधित बैंक कर्मियों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। यह मामला राज्य में सरकारी धन की सुरक्षा और वित्तीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विजिलेंस की टीम की ओर से आगे भी इस मामले में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका