Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

25 मार्च, 2026 05:16 PM

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान अमेलिया केर की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को क्राइस्टचर्च में खेले गए पांचवें टी20 में 92 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान अमेलिया केर के 55 गेंदों पर 19 चौकों और 1 छक्कों की मदद से बनाए 105 रन की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। जॉर्जिया प्लिमर ने 26 गेंदों पर 27 और ब्रूक हॉलिडे ने 24 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। तुमी सेखुखुने ने भी 3 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।

195 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट 40 रन पर गंवा दिए थे। शुरुआती झटकों से दक्षिण अफ्रीका कभी ऊबर नहीं सकी और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी और मैच 92 रन से बड़े अंतर से हार गई।

न्यूजीलैंड के लिए ली ताहुहु ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। सोफी डिवाइन ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 और कप्तान अमेलिया केर ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए। नैंसी पटेल और फ्लोरा डेवनशायर को 1-1 विकेट मिला।

105 रन बनाने और 2 विकेट लेने वाली कीवी कप्तान अमेलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। अमेलिया को ही सीरीज का श्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। केर ने सीरीज में 5 विकेट लेने के अलावा 276 रन बनाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव