Friday, March 20, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

खेल

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

20 मार्च, 2026 07:51 PM

ऑकलैंड : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मुकाबले में 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में हासिल कर लिया। 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए डेवोन कोनवे और टॉम लैथम ने 11 ओवर में 96 रन की साझेदारी की। कोनवे 26 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने। इसके बाद लैथम ने टिम रॉबिनसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। जीत के लिए जब 1 रन की आवश्यकता थी, उसी समय रॉबिनसन एल सिपाम्ला का शिकार हो गए। रॉबिनसन 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।

टॉम लैथम नाबाद रहे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 55 गेंद पर 63 रन बनाकर और अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटा। उनके साथ निक केली 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 9 विकेट पर 136 रन बना सकी थी। टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह बिखर गया था। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए एन मोकोएना 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 26 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहे थे। जॉर्ज लिंडे ने 23 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन, कप्तान सेंटनर, और बेंजामिन सियर्स ने 2-2 और लॉकी फर्ग्यूसन, कोले मोकोंची और जेम्स निशम ने 1-1 विकेट लिए थे।
4 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लेने वाले लॉकी फर्ग्यूसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस

एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची

एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची

हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान

हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान

Commonwealth Youth Games: अगले साल 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक माल्टा में आयोजन, 14 से 18 साल की उम्र के एथलीट्स लेंगे हिस्सा

Commonwealth Youth Games: अगले साल 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक माल्टा में आयोजन, 14 से 18 साल की उम्र के एथलीट्स लेंगे हिस्सा

आईपीएल 2026: विराट कोहली रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं

आईपीएल 2026: विराट कोहली रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस के स्क्वाड से जुड़े रोहित शर्मा

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस के स्क्वाड से जुड़े रोहित शर्मा

फरहान, जैक्स और शाल्कविक फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित

फरहान, जैक्स और शाल्कविक फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यास, 29 मार्च को होना है पहला मुकाबला

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यास, 29 मार्च को होना है पहला मुकाबला

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स: सचिन और कुंबले ने द्रविड़ और बिन्नी सहित अन्य विजेताओं को बधाई दी

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स: सचिन और कुंबले ने द्रविड़ और बिन्नी सहित अन्य विजेताओं को बधाई दी