Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज • जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : श्रुति चौधरी • टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी - आरती सिंह राव • SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर मतदाता को पूरा अवसर मिले : राव नरेंद्र सिंह • मायावती पर हरियाणा के मंत्री का तंजः ईवीएम को दोष देना ऐसा जैसे बच्चा फेल होने के बाद मास्टर, स्कूल और बेंच को दोष दे • हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता • जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त • जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल • गौशालाओं में गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू : कीमती भगत

हिमाचल

नौतोड़ मामले में राज्यपाल की चुप्पी जनजातीय अधिकारों का हनन: केसर नेगी

30 सितंबर, 2026 08:05 PM
शिमला। हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य केसर नेगी ने नौतोड़ के लंबित मामलों को लेकर राज्यपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नौतोड़ बहाली से संबंधित विधेयक को मंजूरी न मिलने से जनजातीय क्षेत्रों के हजारों लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकभवन भाजपा के प्रभाव में काम कर रहा है और इस मामले में राज्यपाल की चुप्पी से जनजातीय समुदाय में उच्च संवैधानिक संस्था के प्रति आस्था डगमगा रही है।
शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में केसर नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही मंत्रिमंडल की बैठक में नौतोड़ बहाली के लिए एफसीए निलंबन विधेयक को मंजूरी देकर अंतिम मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा था। उनके अनुसार, करीब पौने चार वर्ष बीत जाने के बावजूद इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने इसे जनजातीय समुदाय के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
नेगी ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी अब तक करीब 10 बार नौतोड़ के मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं। इन बैठकों में जनजातीय समुदाय के जनप्रतिनिधि, विधायक और जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य भी शामिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार किसी न किसी कारण से मामले को टाल दिया जाता है।
पहले भी दी गई थी एफसीए से छूट
केसर नेगी ने कहा कि वर्ष 2014 से 2016 और फिर 2016 से 2018 के दौरान हिमाचल प्रदेश में नौतोड़ प्रदान करने के लिए तत्कालीन राज्यपालों ने एफसीए प्रावधानों को दो-दो वर्ष के लिए निरस्त किया था। वर्ष 2019 में तत्कालीन जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में भी एक वर्ष के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी। उन्होंने कहा कि 2014-16 के दौरान नौतोड़ के आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई हुई और सैकड़ों लोगों को भूमि के पट्टे भी प्रदान किए गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद नौतोड़ का मामला दोबारा ठंडे बस्ते में चला गया। नेगी ने कहा कि नौतोड़ के मुद्दे पर भाजपा लगातार राजनीति करती रही है और वर्तमान में भी राज्यपाल की ओर से इस मामले में दिखाई जा रही निष्क्रियता राजनीतिक दबाव का संकेत देती है।
भाजपा नेताओं पर लोकभवन को प्रभावित करने का आरोप
नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और जनजातीय क्षेत्रों के भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे नौतोड़ विधेयक को लेकर लोकभवन को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उच्च संवैधानिक संस्था से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विधेयक को राजनीतिक विचारधारा के प्रभाव में लंबित रखा जाता है तो यह जनजातीय समुदाय के अधिकारों के साथ न्याय नहीं है।
तीनों जनजातीय क्षेत्रों में निकलेगी नौतोड़ अधिकार यात्रा
केसर नेगी ने कहा कि अब जनजातीय समुदाय के धैर्य की सीमा समाप्त होती जा रही है। कांग्रेस की ओर से राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के मार्गदर्शन में किन्नौर, लाहौल-स्पीति और पांगी-भरमौर में नौतोड़ अधिकार यात्रा शुरू की गई है। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को नौतोड़ के अधिकार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही राज्यपाल से जल्द निर्णय लेने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक तीनों जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ अधिकार यात्रा पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि शिमला पहुंचेंगे और लोकभवन के बाहर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से एक बार फिर नौतोड़ के मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर नगर निगम सदन में हंगामा

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर नगर निगम सदन में हंगामा

हिमाचल में मानसून से 3,000 करोड़ से अधिक का नुकसान

हिमाचल में मानसून से 3,000 करोड़ से अधिक का नुकसान

सुन्नी में 67वीं जिला स्तरीय यू-19 छात्र खेल प्रतियोगिता शुरू

सुन्नी में 67वीं जिला स्तरीय यू-19 छात्र खेल प्रतियोगिता शुरू

एसजेवीएन में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित

एसजेवीएन में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित

1 अक्टूबर को छावनी बोर्ड जतोग में आयोजित होगा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान, सांसद सुरेश कुमार कश्यप रहेंगे उपस्थित

1 अक्टूबर को छावनी बोर्ड जतोग में आयोजित होगा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान, सांसद सुरेश कुमार कश्यप रहेंगे उपस्थित

3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

ओसलो पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

ओसलो पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

शिमला में बढ़ता पर्यटन, कचरा प्रबंधन बना चुनौती

शिमला में बढ़ता पर्यटन, कचरा प्रबंधन बना चुनौती

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

हिमाचल में पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर परिवार की आलीशान कोठियाें समेत 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

हिमाचल में पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर परिवार की आलीशान कोठियाें समेत 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क