Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज • जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : श्रुति चौधरी • टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी - आरती सिंह राव • SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर मतदाता को पूरा अवसर मिले : राव नरेंद्र सिंह • मायावती पर हरियाणा के मंत्री का तंजः ईवीएम को दोष देना ऐसा जैसे बच्चा फेल होने के बाद मास्टर, स्कूल और बेंच को दोष दे • हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता • जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त • जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल • गौशालाओं में गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू : कीमती भगत

हिमाचल

1 अक्टूबर को छावनी बोर्ड जतोग में आयोजित होगा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान, सांसद सुरेश कुमार कश्यप रहेंगे उपस्थित

30 सितंबर, 2026 08:11 PM
शिमला। छावनी बोर्ड जतोग द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कुमार कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन छावनी बोर्ड जतोग के नामित सदस्य तरुणजीत सिंह के सौजन्य से किया जा रहा है।
 
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:50 बजे छावनी बोर्ड कार्यालय जतोग में सांसद सुरेश कुमार कश्यप के आगमन एवं स्वागत के साथ होगी। इसके उपरांत प्रातः 9 बजे सांसद छावनी बोर्ड कार्यालय से तीन स्वच्छता टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
 
प्रातः 9:05 बजे स्वच्छता अभियान के लिए सीटू-धांडा की ओर प्रस्थान किया जाएगा तथा 9:15 से 10 बजे तक सीटू-धांडा में श्रमदान किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।
 
इसके बाद प्रातः 10:30 बजे जतोग बस स्टैंड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित होगा। 10:45 से 11 बजे तक सांसद सुरेश कुमार कश्यप उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात 11 से 11:20 बजे तक विद्यार्थियों एवं स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
 
कार्यक्रम के माध्यम से ‘स्वच्छ छावनी-हरित छावनी’ तथा ‘स्वच्छता है तो स्वास्थ्य है’ का संदेश देते हुए स्थानीय नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया जाएगा।
 
‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामूहिक श्रमदान और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज और समृद्ध भारत की भावना को मजबूत करना है।
 
Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर नगर निगम सदन में हंगामा

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर नगर निगम सदन में हंगामा

हिमाचल में मानसून से 3,000 करोड़ से अधिक का नुकसान

हिमाचल में मानसून से 3,000 करोड़ से अधिक का नुकसान

सुन्नी में 67वीं जिला स्तरीय यू-19 छात्र खेल प्रतियोगिता शुरू

सुन्नी में 67वीं जिला स्तरीय यू-19 छात्र खेल प्रतियोगिता शुरू

एसजेवीएन में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित

एसजेवीएन में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित

3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

ओसलो पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

ओसलो पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

शिमला में बढ़ता पर्यटन, कचरा प्रबंधन बना चुनौती

शिमला में बढ़ता पर्यटन, कचरा प्रबंधन बना चुनौती

नौतोड़ मामले में राज्यपाल की चुप्पी जनजातीय अधिकारों का हनन: केसर नेगी

नौतोड़ मामले में राज्यपाल की चुप्पी जनजातीय अधिकारों का हनन: केसर नेगी

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

हिमाचल में पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर परिवार की आलीशान कोठियाें समेत 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

हिमाचल में पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर परिवार की आलीशान कोठियाें समेत 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क