Friday, November 20, 2026
BREAKING
• सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार • मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें • कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल सेक्टर में बिकवाली • नैस्डैक पर एंथ्रोपिक की धमाकेदार लिस्टिंग, IPO प्राइस से 34% प्रीमियम पर खुले शेयर • भारत को अगले साल 85 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्थाओं में मिलेगी तरजीही व्यापार पहुंच: पीयूष गोयल • शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी • फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम • 2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’? • पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार • बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

खेल

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

20 नवंबर, 2026 10:53 AM

नई दिल्ली : हरियाणा को भारतीय कुश्ती का गढ़ माना जाता है। इस राज्य के पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। ऐसे पहलवानों में एक नाम नवीन मलिक का भी है।

नवीन मलिक का जन्म 21 नवंबर 2002 को हरियाणा के सोनीपत में हुआ था। उनके बड़े भाई प्रवीण भी कुश्ती करते हैं। इस वजह से नवीन ने बहुत ही कम उम्र से न सिर्फ इस खेल को देखा है, बल्कि इसका अभ्यास भी किया है। फ्रीस्टाइल कुश्ती में निपुण नवीन ने बचपन में ही देश के लिए खेलने और पदक जीतने का सपना देखा था और एक बड़े मंच पर पाकिस्तान के पहलवान को पटखनी देते हुए इसे पूरा भी किया।

नवीन ने कुलदीप सिंह से फ्रीस्टाइल कुश्ती के गुर सीखे हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद नवीन को 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नवीन ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में हिस्सा लिया था। क्वार्टर-फाइनल में हांग येव लू और सेमीफाइनल में चार्ली बॉलिंग को हराकर नवीन ने फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में नवीन का मुकाबला पाकिस्तान के पहलवान मुहम्मद शरीफ ताहिर से था। इस मैच पर भारत और पाकिस्तान के लोगों के साथ ही पूरी दुनिया की नजर थी, क्योंकि मंच कोई भी हो, भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच ही अलग होता है।

नवीन मलिक ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी पहलवान मुहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। इस जीत ने नवीन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई। मलिक ने 2022 की एशियन चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

नवीन 24 साल के हो रहे हैं। उनके पास एक लंबा करियर बचा हुआ है। भारतीय कुश्ती अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार ऊंचाई हासिल कर रही है। ऐसे में युवा नवीन से देश को भविष्य में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 जैसे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

अपने गृह नगर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना खास, झज्जर के लोगों को गर्व करने की वजह देना चाहता हूं: अयान लोचब

अपने गृह नगर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना खास, झज्जर के लोगों को गर्व करने की वजह देना चाहता हूं: अयान लोचब

रोहित शर्मा ने बताया, कैसे विदेशी दौरों पर टीम इंडिया सेलिब्रेट करती है भारतीय त्योहार

रोहित शर्मा ने बताया, कैसे विदेशी दौरों पर टीम इंडिया सेलिब्रेट करती है भारतीय त्योहार

एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वालीं विदर्शा को केरल सरकार ने दी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वालीं विदर्शा को केरल सरकार ने दी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

वेलिंगटन टेस्ट: निकोलस का शतक, फिलिप्स सैकड़े के करीब, पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बनाए

वेलिंगटन टेस्ट: निकोलस का शतक, फिलिप्स सैकड़े के करीब, पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बनाए

शुरुआती झटके के बाद संभली न्यूजीलैंड, भारत की राह का रोड़ा बने निकोलस और फिलिप्स

शुरुआती झटके के बाद संभली न्यूजीलैंड, भारत की राह का रोड़ा बने निकोलस और फिलिप्स

IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी

IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी