नारायणगढ़ (सुशील कुमार) नगरपालिका नारायणगढ़ द्वारा शहर में लाल डोरा प्रमाण पत्रों का वितरण आरंभ कर दिया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक लगभग 15 नागरिकों को उनके संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए नगरपालिका सचिव मोहित कुमार ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में जिनके पास लाल डोरा क्षेत्र में संपत्ति है, वे शीघ्र अपने आवश्यक दस्तावेज नगर पालिका कार्यालय में जमा कराएं, ताकि उनके प्रमाण पत्र भी समय पर बनाए जा सकें। यह पहल संपत्ति से संबंधित वैधानिक मान्यता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।