Friday, October 02, 2026
BREAKING
• शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे • 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज

धर्म

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

30 मार्च, 2026 05:46 PM

विपक्षी दलों ने धर्म के आधार पर पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के दुरुपयोग को लेकर सोमवार को राज्यसभा में उठे सवाल पर हंगामा कर सदन से बहिर्गमन किया।

सदन में शून्यकाल के दौरान भाजपा सदस्य के. लक्ष्मण ने धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर मुद्दा उठाया। उन्होंने कुछ राज्यों में मुस्लिम समुदाय को मिल रहे आरक्षण की समीक्षा की मांग की । उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण धर्म के बजाय सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन के आधार पर होना चाहिए, न कि धर्म के आधार पर।

के. लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में धर्म के आधार पर आरक्षण का गलत तरीके से लाभ दिया जा रहा है, जो असंवैधानिक है। इस पर सदन में जमकर हंगामा होने लगा। उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि सदन में उठाया गया मुद्दा विभाजनकारी और पिछड़ों के आरक्षण को कमजोर करने का प्रयास है। विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए बहिर्गमन किया, जिसके बाद कार्यवाही बाधित हुई।

सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों के बहिर्गमन की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की रुचि न तो लोकतंत्र में हैं, न संसदीय मर्यादाओं के पालन में है, न किसी विषय पर बोलने और वाद-विवाद में है और न ही संविधान के पालन में है। इनको संविधान के प्रति कोई आस्था नहीं है।उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मुस्लिम समाज को वोटबैंक की तरह देखते हैं।

इन्होंने मुस्लिम वोटबैंक को साधने के लिए केवल तुष्टीकरण की राजनीति ही की है। के लक्ष्मण द्वारा उठाया गया मुद्दा ओबीसी आरक्षण संविधान से जुड़ा हुआ विषय है लेकिन कांग्रेस के लोग राजनीति कर समाज को खंडित करने की कोशिश करते है। सरकार किसी भी विषय पर चर्चा कराने के लिए तैयार है। पूरा विपक्ष अपनी राजनीति के लिए समाज को बांटने और वातावरण को ख़राब करने की कोशिश में लगा हुआ।

उन्होंने विपक्ष की इस तुष्टीकरण की राजनीति की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस को अबोध बालक के कारनामों से बंधक नही बनने देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

‘जय कन्हैया लाल की’ : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

‘जय कन्हैया लाल की’ : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

कृष्ण-सुदामा : मित्रता, करुणा और निष्काम प्रेम की अलौकिक गाथा

कृष्ण-सुदामा : मित्रता, करुणा और निष्काम प्रेम की अलौकिक गाथा

कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन

कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु