धर्मशाला: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी होते ही हिमाचल को बड़ी खुशखबरी मिली है। दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शुमार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को इस बार आईपीएल के तीन बड़े मुकाबले मिले हैं। पंजाब किंग्स की टीम इस बार अपने दूसरे होम ग्राउंड में दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु जैसी मजबूत टीमों से भिड़ेगी। एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब का पहला मुकाबला 11 मई को शाम साढ़े सात बजे दिल्ली के साथ होगा। दूसरे मुकाबले में 14 मई को साढ़े सात बजे ही मुंबई की टीम के साथ भिड़ंत होगी। तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 मई को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से पंजाब और दिल्ली के बीच होगा।
इस बार धर्मशाला में भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा, टी-20 कैप्टन 360 डिग्री खिलाड़ी सूर्र्यकुमार यादव, बूम-बूम जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हार्दिक पांडया आादि का जलवा देखने को मिलेगा। बर्फ से ढकी पहाडिय़ों के बीच होने वाले इन मैचों को लेकर न केवल हिमाचल के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है, बल्कि स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी इससे बड़ी उम्मीदें जगी हैं।
1 . 11 मई शाम 7:30 बजे पंजाब बनाम दिल्ली
2 . 14 मई शाम 7:30 बजे पंजाब बनाम मुंबई
3 . 17 मई दोपहर 3:30 बजे पंजाब बनाम बंगलुरु