Sunday, September 06, 2026
BREAKING
स्टार्टअप्स को लैब से बाजार तक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का माध्यम बनना चाहिए: डॉ. जितेंद्र सिंह भारत की स्पेस उड़ान को नई रफ्तार, 2030 तक सालाना 50 लॉन्च का लक्ष्य: पवन गोयनका सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी को दी शिकस्त BRICS India 2026: अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत के लिए सजी नई दिल्ली, NDMC ने साझा की तैयारियों की भव्य तस्वीर बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई भारत की ऐतिहासिक वैश्विक विजय: संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवंबर को घोषित हुआ ‘बाल, प्रारंभिक और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के, 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी... कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता

मनोरंजन

'धरम वीर' के जरिए सनी देओल को आई पिता धर्मेंद्र की याद, ताजा हुई 70 के दशक की यादें

01 मई, 2026 12:00 PM

मुंबई : साल 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल हमारे बीच नहीं हैं। अभिनेता ने अपने करियर में बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दीं, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं, जैसे 'धरम-वीर', जिसने रिलीज के बाद पूरे विश्व में अपना डंका बजा दिया था। इस फिल्म का बहुत प्यारा वीडियो अभिनेता सनी देओल ने शेयर किया है। सनी देओल को जब भी मौका मिलता है, वे अपने पिता धर्मेंद्र को पुरानी फोटो के जरिए याद करते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने अभिनेता की आइकॉनिक फिल्म 'धरम वीर' की एनिमेटेड वीडियो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

एनिमेटेड वीडियो में धर्मेंद्र का हीमैन वाला अवतार दिख रहा है और उनकी और जितेंद्र की जोड़ी भी शानदार लग रही है। धरम वीर धर्मेंद्र के करियर की टर्निंग पॉइंट रही थी; फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर में रिलीज के साथ छा गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार कमाई की, बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

'धरम वीर' अपने समय की शानदार फिल्म थी, जिसका निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था और निर्माण महबूब स्टूडियो और आरके स्टूडियो बैनर के तहत सुभाष देसाई ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ जितेंद्र, जीनत अमान, नीतू सिंह और प्राण ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ जितेंद्र की दोस्ती फैंस के दिल में उतर गई थी और आज भी इस दोस्ती की मिसाल दी जाती है।

खास बात यह है इसी फिल्म में धर्मेंद्र के बचपन का किरदार बॉबी देओल ने निभाया था और रोते-रोते शॉट दिया था। फिल्म में नीतू कपूर का भी अहम रोल था और इस फिल्म ने सभी स्टार्स को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पूरे भारत में 13 करोड़ की कमाई की थी और फिल्म को यूनाइटेड किंगडम के 5 शहरों में भी रिलीज किया गया था। फिल्म ने यूके में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए लाखों में कमाई की थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो

पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो

'हनुमान अंश' पर बाबा नीम करौली के गांव में खुशी का माहौल, परिजन बोले- 'फिल्म में दिखाई गई लीलाएं बाबा की ही कृपा हैं'

'हनुमान अंश' पर बाबा नीम करौली के गांव में खुशी का माहौल, परिजन बोले- 'फिल्म में दिखाई गई लीलाएं बाबा की ही कृपा हैं'

लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे

लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'