Saturday, May 30, 2026
BREAKING
माँ बगलामुखी पर आधारित भक्ति गीत लॉन्च, बम लहरी,बाबा जी आदेश पुकारो के बाद गजेंद्र फौगाट की आवाज गूंजी हरिपुर पंचायत चुनाव में कमलजीत सिंह ‘कमी’ बने प्रधान, संदीप शर्मा ‘डिंपू’ उप प्रधान निर्वाचित ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम का जन्मदिन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया चंडीगढ़ मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्न विभागों में व्यापक सुधारों के दिए निर्देश बासमती उद्योग के संकट पर केंद्र सरकार तत्काल उठाए प्रभावी कदम : सांसद सैलजा योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी नशा के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय सेमिनार 31 मई को, पंजाब के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि : डॉ मलिक सोनीपत नगर निगम के शपथ ग्रहण में पहुंचे मुख्यमंत्री : नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने ली पद की शपथ, सीएम सैनी ने दी बधाई नीट पेपरलीक के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगी हिमाचल कांग्रेस HRTC: पहली से बिना हिम बस कार्ड नहीं मिलेगी फ्री यात्रा

सेहत

देसी घी में छिपा है सौंदर्य का खजाना, झुर्रियों और रूखी त्वचा से मिलेगी राहत

29 मई, 2026 01:08 PM

आयुर्वेद में शुद्ध घी को 'अमृत' कहा जाता है क्योंकि ये सिर्फ मन के लिए ही लाभकारी नहीं होता है, बल्कि तन को भी अनगिनत फायदे देता है। आंतों की कब्ज दूर करने से लेकर घी हड्डियों को मजबूती देता है, लेकिन क्या आज जानते हैं कि देसी घी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है? घी त्वचा को अंदर से पोषण देता है, ड्राइनेस कम करता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। सही मात्रा में उपयोग करने से स्किन हेल्दी और एजिंग सपोर्टेड रहती है। आयुर्वेद में घी को शीतल, स्निग्ध और रसायन माना गया है। घी वात और कफ को संतुलित रखने में भी मदद करता है, जो त्वचा से जुड़े रोगों के पीछे की सबसे बड़ी वजह होती है। घी त्वचा को गहराई से पोषण देता है और गंदगी को खत्म कर चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाकर ग्लो लाने में भी मदद करता है। खास बात ये है कि घी में एजिंग को रोकने की क्षमता होती है। चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को कम करने के लिए घी का सेवन करना लाभकारी रहेगा।

देसी घी त्वचा को नरम बनाता है और सर्दियों में होने वाले रूखेपन से भी बचाता है, लेकिन घी के सेवन का तरीका और कुछ सावधानियां जाननी भी जरूरी हैं। पहले ये जानते हैं कि घी का इस्तेमाल कब और कैसे करना है। घी को सीमित मात्रा में भोजन में शामिल कर सकते हैं। सुबह और दोपहर के भोजन में घी का उपयोग आहार में किया जा सकता है। इसके अलावा, रात के समय घी को चेहरे के रूखे हिस्से पर भी लगाया जा सकता है।
अब जानते हैं कि घी का प्रयोग करते हुए किन सावधानियों को बरतने की जरूरत है। अगर पाचन कमजोर है, तो एक सीमित मात्रा में ही घी का इस्तेमाल करें। अगर ऑयली स्किन है, तब भी घी का इस्तेमाल कम से कम करें क्योंकि ये मुहांसों और एक्ने का कारण बन सकता है। दिल से जुड़े रोगी और मधुमेह से पीड़ित लोगों को भी घी के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। दिल से जुड़े रोगियों को कम चिकनाई खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि घी कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है, जो दिल के रोगी के लिए खतरा है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? जीन, तनाव और खानपान हैं इसके कारण

कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? जीन, तनाव और खानपान हैं इसके कारण

'नींद' की कमी से बिगड़ सकती है मानसिक और शारीरिक सेहत, कहीं आप भी तो खुद से नहीं कर रहे खिलवाड़

'नींद' की कमी से बिगड़ सकती है मानसिक और शारीरिक सेहत, कहीं आप भी तो खुद से नहीं कर रहे खिलवाड़

मानसिक शांति के लिए फायदेमंद रोजमेरी, तनाव कम कर देती है बेहतर नींद

मानसिक शांति के लिए फायदेमंद रोजमेरी, तनाव कम कर देती है बेहतर नींद

सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई में बेहद जरूरी एचपीवी वैक्सीन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई में बेहद जरूरी एचपीवी वैक्सीन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा

डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा

नौतपा में खतरनाक हो सकती है लापरवाही, जानें भीषण गर्मी में क्या करें, क्या न करें

नौतपा में खतरनाक हो सकती है लापरवाही, जानें भीषण गर्मी में क्या करें, क्या न करें

लिफ्ट नहीं सीढ़ियां हैं बेहतर फिटनेस का राज, जानें क्या हैं फायदे

लिफ्ट नहीं सीढ़ियां हैं बेहतर फिटनेस का राज, जानें क्या हैं फायदे

कब्ज और अपच से पाना है छुटकारा? रोजाना के रूटीन में शामिल करें शीर्षासन

कब्ज और अपच से पाना है छुटकारा? रोजाना के रूटीन में शामिल करें शीर्षासन

आंखों में खिंचाव और कम होता शरीर का संतुलन-लचीलापन, मत्स्यासन से दूर होगी समस्या

आंखों में खिंचाव और कम होता शरीर का संतुलन-लचीलापन, मत्स्यासन से दूर होगी समस्या

युवाओं में मेंटल हेल्थ सीरियस प्रॉब्लम क्यों बनती जा रही है? डॉ अर्चिता महाजन

युवाओं में मेंटल हेल्थ सीरियस प्रॉब्लम क्यों बनती जा रही है? डॉ अर्चिता महाजन