Sunday, July 05, 2026
BREAKING
भारत की कप्तानी का हैरतअंगेज रिकॉर्ड! श्रेयस को जो 4 मैच में देखना पड़ा, वो सूर्या संग 20 मैच में हुआ श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की इस रणनीति से खुश नहीं इरफान पठान, एक्सपेरिमेंट के लिए इसे दो मौका कोहली-रोहित और अभिषेक जो नहीं कर पाएं, वो कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में 2 छक्के लगाकर कर दिखाया साप्ताहिक राशिफल 6-12 जुलाई 2026: जुलाई के दूसरे सप्ताह में किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें हरियाणा के रेवाड़ी में सोनम रघुवंशी जैसा कांड, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का आएगा IPO, ओलेक्ट्रा से है तगड़ा कनेक्शन मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

राष्ट्रीय

देव उठनी एकादशी पर भक्तों ने किया पवित्र नदियों में स्नान, आज से शुरू हुआ पंचुका महोत्सव

02 नवंबर, 2025 01:09 PM

प्रयागराज : देवउठनी एकादशी रविवार को भी देश के कई राज्यों में मनाई जा रही है। एकादशी का शुभ मुहूर्त 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर शुरू हुआ था और समापन 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर हुआ।

उदया तिथि के हिसाब से रविवार को भी एकादशी के शुभ पर्व को मनाया जा रहा है। प्रयागराज, सोलापुर और ओडिशा के पुरी में भक्त ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर अपने आराध्य भगवान विष्णु का पूजन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुना घाट पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं और पवित्र होकर मां तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न करा रहे हैं। शनिवार को भी प्रयागराज में मां तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह किया गया था, और आज एकादशी मनाने वाले श्रद्धालु भी तुलसी शालिग्राम विवाह करा रहे हैं।

प्रयागराज के घाट पर मौजूद एक पुजारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यमुना घाट पर भारी भीड़ रविवार के पवित्र स्नान के कारण है, ऐसा माना जाता है कि इससे आशीर्वाद मिलता है और कार्तिक माह का पूरा पुण्य प्राप्त होता है। रविवार को यमुना स्नान करने का महत्व ज्यादा है।"

घाट पर मौजूद श्रद्धालु ने बताया कि आज एकादशी तिथि जारी है, इसलिए व्रत और पवित्र स्नान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की प्रार्थना करते हैं, राष्ट्र की प्रगति और सनातन धर्म की शाश्वत रक्षा की कामना करते हैं।"

वहीं महाराष्ट्र के सोलापुर में कार्तिक एकादशी का महत्व बहुत ज्यादा है। सुबह की शुरुआत के साथ ही लाखों श्रद्धालु पवित्र चंद्रभागा नदी में स्नान कर रहे हैं और पंढरपुर मंदिर में भगवान विट्ठल और माता रुक्मिणी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आज के दिन पंढरपुर मंदिर में विशेष आयोजन होता है और रात भर चंद्रभागा नदी के तट पर भजन कीर्तन होता है। आज पूरे दिन मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुले रहेंगे।

ओडिशा के पुरी में भी एकादशी के साथ पंचुका महोत्सव का आगाज हो चुका है। पांच दिन तक चलने वाले इस पर्व को देखते हुए जगन्नाथ मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। भक्त पवित्र नदी में स्नान कर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। माना जाता है कि अमावस्या तक पांच दिन तक लगातार स्नान करने से सारे पापों का नाश होता है। पंचुका महोत्सव चांद की स्थिति के आधार पर मनाया जाता है और कई बार सिर्फ चार दिन का भी होता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च