Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

खेल

श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की इस रणनीति से खुश नहीं इरफान पठान, एक्सपेरिमेंट के लिए इसे दो मौका

05 जुलाई, 2026 11:39 AM

नई दिल्ली: टीम इंडिया में लेफ्टी बल्लेबाजों की भरमार देख पूर्व हरफनमौला इरफान पठान खुश नहीं हैं। उन्होंने गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को मैसेज भेजा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक्सपेरिमेंट कर रजत पाटीदार को मौका दे सकते हैं। श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की इस रणनीति से खुश नहीं इरफान पठान, एक्सपेरिमेंट के लिए इसे दो मौका पूर्व हरफनमौला और मौजूदा एक्सपर्ट इरफान पठान ने मौजूदा भारतीय टीम में लेफ्टी बल्लेबाजों की भरमार पर सवाल उठाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत ने टॉप-7 में 6 लेफ्टी बल्लेबाज खिलाए थे। वैभव सूर्यवंशी के आने से एक और लेफ्टी टीम में जुड़ा। मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ही एकमात्र दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, उनके बाद अगला राइटी बैट्समैन हर्षित राणा हैं। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की यह रणनीति पठान को समझ नहीं आई। उन्होंने इन दोनों को मैसेज भेजा है कि अगले टी20 वर्ल्ड कप में अभी काफी समय हैं, ऐसे में वह रजत पाटीदार को मौका देकर एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

इरफान पठान ने X पर लिखा, ‘अभी इंडियन T20 टीम में लेफ्ट-हैंड बैट्समैन की संख्या को देखते हुए, टीम इंडिया के लिए रजत पाटीदार को आगे बढ़ाने का यह और भी बड़ा कारण है। मुझे सच में उम्मीद है कि उन्हें मौका मिलेगा, खासकर इसलिए क्योंकि अगले T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास एक्सपेरिमेंट करने के लिए अभी भी काफी समय है।’ रवि बिश्नोई की वजह से भारत हारा मैच रवि बिश्नोई का एक महंगा ओवर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर भारी पड़ा जहां इंग्लैंड ने शनिवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

इंग्लैंड ने 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच का निर्णायक मोड़ 17वां ओवर साबित हुआ, जिसमें रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए। ओवर की शुरुआत उन्होंने लगातार दो नो-बॉल से की और इसके बाद जैकब बेथल ने तीन शानदार छक्के जड़कर मैच पूरी तरह इंग्लैंड की झोली में डाल दिया। बेथल ने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। दिन की शुरुआत 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के पदार्पण को लेकर उत्साह के साथ हुई थी, लेकिन अंत 22 वर्षीय जैकब बेथल की विस्फोटक बल्लेबाजी के नाम रहा।

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। अर्शदीप सिंह (40 रन पर तीन विकेट) ने फिल सॉल्ट और जोस बटलर को खाता खोले बिना आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। कप्तान हैरी ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने अर्शदीप के एक ओवर में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 27 रन बटोरे और दबाव को काफी हद तक कम कर दिया। अक्षर पटेल (20 रन पर एक विकेट) ने हैरी ब्रूक को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराकर भारत को राहत दिलाई, लेकिन तब तक इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था। इसके बाद बेथल और टॉम बैंटन ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर भारतीय स्पिन आक्रमण को प्रभावी नहीं होने दिया। बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रन बनाए।

भारतीय स्पिनरों में केवल अक्षर ही प्रभाव छोड़ सके। इसके विपरीत बिश्नोई ने चार ओवर में 60 रन खर्च किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दोनों स्पिनरों की अपेक्षाकृत तेज गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'मैं रूम में गया और...', वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया डेब्यू के बारे में सबसे पहले किसे बताया? देखें VIDEO

'मैं रूम में गया और...', वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया डेब्यू के बारे में सबसे पहले किसे बताया? देखें VIDEO

T20 WC से पहले ऐसा नहीं हो रहा था...आकाश चोपड़ा ने बताई भारत की हार में छुपी एक कहानी

T20 WC से पहले ऐसा नहीं हो रहा था...आकाश चोपड़ा ने बताई भारत की हार में छुपी एक कहानी

भारत की कप्तानी का हैरतअंगेज रिकॉर्ड! श्रेयस को जो 4 मैच में देखना पड़ा, वो सूर्या संग 20 मैच में हुआ

भारत की कप्तानी का हैरतअंगेज रिकॉर्ड! श्रेयस को जो 4 मैच में देखना पड़ा, वो सूर्या संग 20 मैच में हुआ

कोहली-रोहित और अभिषेक जो नहीं कर पाएं, वो कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में 2 छक्के लगाकर कर दिखाया

कोहली-रोहित और अभिषेक जो नहीं कर पाएं, वो कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में 2 छक्के लगाकर कर दिखाया

'हम दबाव नहीं झेल पाए', विंबलडन में पहले राउंड की हार पर बोले युकी भांबरी

'हम दबाव नहीं झेल पाए', विंबलडन में पहले राउंड की हार पर बोले युकी भांबरी

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: चौथी बार फाइनल में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया से सामना, इतिहास बदलना होगा मकसद

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: चौथी बार फाइनल में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया से सामना, इतिहास बदलना होगा मकसद

फीफा वर्ल्ड कप: मेसी के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, डिएगो माराडोना का तोड़ा रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप: मेसी के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, डिएगो माराडोना का तोड़ा रिकॉर्ड

बांग्लादेश से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे की वनडे टीम का ऐलान, रिचर्ड नगारवा बने कप्तान

बांग्लादेश से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे की वनडे टीम का ऐलान, रिचर्ड नगारवा बने कप्तान

वैभव सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

वैभव सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

फीफा वर्ल्ड कप में बना इतिहास, 519 मिनट तक इस गोलकीपर ने नहीं खाया गोल; टूटा 36 साल पुराना रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप में बना इतिहास, 519 मिनट तक इस गोलकीपर ने नहीं खाया गोल; टूटा 36 साल पुराना रिकॉर्ड