Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

दिव्यांग सन्नी द्वारा रक्तदान करना हम सभी के लिए एक प्रेरणा है : संजय टंडन

05 मई, 2025 05:40 PM

चंडीगढ़ (नीरज शर्मा ) : जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या की स्मृति में श्रद्धांजलि देने हेतु सेक्टर 22 स्थित अमरूत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा गुप्ता एजेंसीज और रोटरी क्लब चंडीगढ़ ट्रॉयसिटी के सहयोग से सेक्टर 38 के कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने शिविर में भाग लेकर रक्तदान करने वाले दानी लोगों का आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर बहुत ही प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला जब एक दिव्यांग सन्नी ने बैनर देख कर रक्तदान करने के लिए स्वेच्छा से शिविर में आये और रक्तदान किया | जिसको देख कर संजय टंडन ने अन्य लोगों को प्रेरणा लेने की बात कही |
संजय टंडन ने रक्तदानियों को अपने कर कमलों द्वारा प्रशंसी पत्र आदि भेंट कर उनको सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया | उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पहलगांव में पाकिस्तानी आतंकियों ने निर्दोष लोगों की चुन चुन कर हत्या की, देश इस बात को भूला नहीं है | हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही सख्त और साफ़ सन्देश दिया है कि इस बार न केवल दोषियों को मारा जायेगा बल्कि उनके आकाओं को भी जमीन में मिला दिया जायेगा | इस घटना को लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त है और मारे गए लोगों के लिए देश भर में भाँती भाँती तरीके से उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है | एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर एक सराहनीय पहल की है और न जाने उनके रक्तदान कितने लोगों को जीवनदान प्राप्त होगा | उन्होंने कहा कि उनकी संस्था भी वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके | साथ ही उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती | हम सभी को वर्ष में एक बार तो स्वयं का रक्त दान करना चाहिए ताकि अस्पतालों में खून की कमी न रहे | कुछ लोग इस बात से डरते हैं कि खून देने से किसी प्रकार की कमजोरी हो जाती हैं | इस डर के मारे वो लोग खून ही दान नहीं करते | ये मिथ्या है | खूनदान करने से कोई कमजोरी आदि नहीं होती | हम सभी को स्वेच्छा से आगे बढ़कर इस खुद भी रक्तदान करना चाहिए और अन्यों को भी प्रेरित करना चाहिए |
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेखा सूद, मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेडिकल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रिंस बंदुला आदि भी उपस्थित थे |

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां