Monday, October 26, 2026
BREAKING
• बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव : प्रो.असीम कुमार घोष • आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक : सुधीर जैन • दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू • राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता • लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार • एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब • रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा • न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट • तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

राष्ट्रीय

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

26 अक्टूबर, 2026 05:07 PM

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की और सोनिया विहार तथा जगतपुर के बीच छह किलोमीटर लंबे रूट का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित सेवा की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नमो यमुना क्रूज सफारी का ट्रायल रन शुरू हो गया है। आज सोनिया विहार से जगतपुर तक के छह किलोमीटर लंबे रूट का निरीक्षण किया गया और तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश है कि छठ महापर्व से पहले इस सेवा की शुरुआत कर दी जाए। दिल्ली के लोग अपने परिवारों के साथ मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे, क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे और राजधानी में ही पिकनिक मनाने के लिए उन्हें एक नई जगह मिल जाएगी। इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस मौके पर कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा और संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।"

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि ट्रायल रन शुरू हो गया है और नाव को नदी में उतार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस परियोजना का निरीक्षण किया। इस परियोजना को केंद्र सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली सरकार और दिल्ली पर्यटन विभाग मिलकर लागू कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "यह एक बेहतरीन परियोजना है, जो इस बात का उदाहरण है कि कैसे राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर साथ मिलकर काम करने से शानदार परिणाम मिल सकते हैं। हर क्रूज राइड लगभग 30 मिनट की होगी, जिससे पर्यटकों को पानी के रास्ते यमुना का अनुभव करने का मौका मिलेगा।"

नदी के किनारे प्रस्तावित आकर्षणों में 'मां यमुना' की कहानी को दर्शाने वाला एक म्यूजिकल फाउंटेन, वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं, एक फूड पार्क और बच्चों के लिए एक खास जोन शामिल हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा तय किए गए मानकों और लागू पर्यावरण नियमों के अनुसार विकसित किया गया है।

बता दें कि यह क्रूज सोनिया विहार और जगतपुर के बीच चलेगा, जो लगभग चार से छह किलोमीटर की दूरी तय करेगा। उम्मीद है कि इस सफर के जरिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राष्ट्रीय राजधानी के रिवरफ्रंट (नदी किनारे के हिस्से) का अनुभव करने का एक नया नजरिया मिलेगा।

अधिकारियों के अनुसार, इस सेवा के टिकट दिल्ली पर्यटन की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में मनोरंजन का एक नया ठिकाना बनाना है। साथ ही, इसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और परिवारों को यमुना नदी के किनारे घूमने-फिरने के लिए प्रोत्साहित करना है।

ट्रायल रन पूरे होने के बाद आने वाले दिनों में दिल्ली की पहली यमुना नदी क्रूज सेवा के औपचारिक रूप से शुरू होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता

राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता

Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण दस्ता तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण दस्ता तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा

पीएम मोदी ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया हिस्सा, विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत

पीएम मोदी ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया हिस्सा, विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत

लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात

लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात

पीएम मोदी ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ‘डियर फ्रेंड’ लूला को दी बधाई

पीएम मोदी ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ‘डियर फ्रेंड’ लूला को दी बधाई

ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

हम राज्य की राजधानियों से शहरों को नहीं चला सकते: नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा

हम राज्य की राजधानियों से शहरों को नहीं चला सकते: नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी बिठूर-बिल्हौर को देंगे 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी बिठूर-बिल्हौर को देंगे 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व