Monday, July 06, 2026
BREAKING
बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर अमित शाह करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ

राष्ट्रीय

दिल्ली: आश्रम में स्वामी का 'गंदा खेल', वॉर्डन जबरन करवाती मुलाकात, 17 छात्राएं बोलीं– करता था अश्लील हरकतें

24 सितंबर, 2025 07:26 PM

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के एक प्रमुख आश्रम में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है। यहां पढ़ाई कर रही 17 छात्राओं ने आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आश्रम में अपने साथ हुई अश्लील हरकतों और छेड़छाड़ की घटना का खुलासा किया है, जिसके बाद आरोपी संचालक फरार हो गया है।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जांच जारी
श्री शृंगेरी मठ के प्रशासक पी.ए. मुरली की शिकायत के बाद वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ कई धाराओं में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। आश्रम में चल रहे मैनेजमेंट कोर्स में लगभग 35 छात्राएं पढ़ती हैं, जिनमें से 17 ने पुलिस को बयान दिए हैं। सभी ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनसे अश्लील भाषा का प्रयोग किया, आपत्तिजनक मैसेज भेजे और जबरन शारीरिक संपर्क की कोशिश की।

पुलिस ने आश्रम के सीसीटीवी फुटेज और हार्ड डिस्क को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा, 16 पीड़िताओं के बयान अदालत में धारा 164 के तहत दर्ज किए जा चुके हैं।

आश्रम में मिली मिलीभगत का आरोप
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि आश्रम की महिला फैकल्टी और प्रशासनिक स्टाफ ने संचालक का साथ दिया और छात्राओं को दबाव में रखा कि वे उसकी मांगें स्वीकार करें। इसके अलावा, आश्रम में काम करने वाली कुछ वॉर्डन भी आरोपी से छात्राओं को मिलवाती थीं।

आरोपी का फर्जी यूएन नंबर वाला कार इस्तेमाल
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्वामी चैतन्यानंद अपनी वॉल्वो कार पर फर्जी यूएन/एम्बेसी नंबर प्लेट 39 UN 1 लगवाकर चल रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर उसकी असली जानकारी जुटाई, तो पता चला कि ऐसा कोई नंबर किसी भी आधिकारिक संस्था ने जारी नहीं किया है।

आरोपी अभी भी फरार, पुलिस कर रही सघन तलाश
आरोपों के बाद आश्रम प्रशासन ने आरोपी को पद से हटा दिया है, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से अभी तक बचा हुआ है। उसकी आखिरी लोकेशन आगरा और आसपास के क्षेत्र बताई गई है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस के उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम

सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर अमित शाह करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ

सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर अमित शाह करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ