Tuesday, October 27, 2026
BREAKING
• धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक • पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया • जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

मनोरंजन

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

27 अक्टूबर, 2026 03:43 PM

मुंबई : गायक मीका सिंह ने उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि लाइव शो के दौरान दर्शक अपनी पसंद और नापसंद खुलकर जाहिर करते हैं। अगर किसी गाने या परफॉर्मेंस में उन्हें मजा नहीं आता, तो वे कलाकार से गाना बदलने तक के लिए कह देते हैं।

मीका ने कहा, ''अगर किसी को आप पसंद नहीं हैं, तो कुछ फैंस चिल्लाकर कहते हैं कि यहां से चले जाओ। ऐसा होता है। मेरे भी कई हिट गाने हैं, लेकिन कभी-कभी जब मैं कोई बोरिंग गाना गाने लगता हूं, तो लोग मुझसे उसे बदलने के लिए कहते हैं। दलेर मेहंदी के कॉन्सर्ट में दर्शक एन्जॉय कर रहे थे और मंत्री साहब को ही गुस्सा आ रहा था। पूरी ऑडियंस परफॉर्मेंस का मजा ले रही थी और डांस कर रही थी। आप वीडियो देख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर कमेंट्स देख सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि लोगों ने मंत्री को किस तरह के कमेंट्स दिए हैं।''

मीका ने अपने लाइव शो का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब कलाकारों की परफॉर्मेंस दर्शकों को पसंद नहीं आती, तो वे अपनी नाराजगी जाहिर कर देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ भी ऐसा होता है।

मीका के मुताबिक, ''आजकल अगर आप अच्छी परफॉर्मेंस नहीं देते, तो आपके फैंस ही चिल्लाकर कहते हैं, 'यहां से निकलो... हमें मजा नहीं आ रहा है।' मेरे साथ भी ऐसा होता है। जब मैं कोई धीमा गाना गाने लगता हूं, तो लोग वहां से जाने लगते हैं।''

दरअसल, उत्तराखंड में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस विवादों में आ गई थी। बताया गया कि राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही शो रुकवा दिया था। आरोप है कि मंत्री ने नवरात्र के दौरान धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी के नशे में होने और लिप-सिंक करने के आरोप लगाए थे।

इस घटना के बाद मनोरंजन जगत की कई हस्तियां दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आईं। मीका सिंह के अलावा पलाश सेन, कपिल शर्मा, इला अरुण, अनुपम खेर और सुदेश लहरी ने भी गायक के प्रति अपना समर्थन जताया।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा