Monday, November 16, 2026
BREAKING
• थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल • जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड • दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर आर अश्विन • वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल • नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया • दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

बाज़ार

थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

16 नवंबर, 2026 02:40 PM

नई दिल्ली : थोक महंगाई दर अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़कर 12.29 प्रतिशत हो गई है, जो कि सितंबर 2026 में 11.39 प्रतिशत थी। इसकी वजह ईंधन और बिजली की कीमतों में सालाना आधार पर 32.84 प्रतिशत के उछाल को माना जा रहा है। इससे अक्टूबर 2026 के लिए सभी वस्तुओं का थोक महंगाई का सूचकांक बढ़कर 113.3 हो गया है, जबकि सितंबर 2026 में यह 112.5 था। यह जानकारी सोमवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में दी गई।

इससे पहले अक्टूबर 2026 में थोक महंगाई दर -1.18 प्रतिशत थी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया कि अक्टूबर में प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन और बिजली और विनिर्मित वस्तुओं में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर क्रमश: 9.24 प्रतिशत, 32.84 प्रतिशत और 9.54 प्रतिशत थी। सितंबर में यह क्रमश: 8.67 प्रतिशत, 25.85 प्रतिशत और 9.76 प्रतिशत थी।

मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2026 में मिनरल ऑयल (जिसमें पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं), कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, खाद्य वस्तुएं, मूल धातुओं का निर्माण, रसायनों और रासायनिक उत्पादों का निर्माण, खाद्य उत्पादों का निर्माण, गैर-खाद्य वस्तुएं, कपड़ा निर्माण, और रबर तथा प्लास्टिक उत्पादों का निर्माण जैसे समूहों ने थोक महंगाई को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई।

थोक खाद्य महंगाई दर (कुल थोक महंगाई में 24.99 प्रतिशत हिस्सेदारी) अक्टूबर 2026 में सालाना आधार पर 8.58 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जबकि सितंबर 2026 में यह 8.66 प्रतिशत थी।

थोक खाद्य महंगाई सूचकांक में 'प्राथमिक वस्तुओं' के मुख्य समूह से 'खाद्य वस्तुएं' और 'विनिर्मित उत्पादों'के मुख्य समूह से 'खाद्य उत्पादों का विनिर्माण' शामिल हैं।

इससे पहले शुक्रवार को खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़कर 6.09 प्रतिशत (प्रोविजनल) हो गई है, यह सितंबर 2026 में दर्ज 5.54 प्रतिशत (फाइनल) के मुकाबले 0.55 प्रतिशत अधिक है।

सरकार ने बताया कि देश में अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 6.63 प्रतिशत रही है। वहीं, शहरी इलाकों में यह 5.41 प्रतिशत रही है। अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर में तेज बढ़ोतरी देखी गई है और यह सितंबर के 7.74 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 8.94 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

इस दौरान ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर 9.09 प्रतिशत रही है। वहीं, शहरी इलाकों में यह 8.68 प्रतिशत पर थी।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली